,

छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें: 2 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें: 2 अक्टूबर 2025

BY: MOHIT JAIN

छत्तीसगढ़ में दशहरे की धूम और सुरक्षा दोनों सुर्खियों में हैं। रायपुर और बिलासपुर में विशाल रावण दहन की तैयारियां हो रही हैं तो वहीं अपराध और नक्सल गतिविधियों ने चिंता भी बढ़ाई है। यहां पढ़ें प्रदेश की 10 अहम खबरें—

1. रायपुर में 110 फीट का रावण, सुरक्षा कड़ी

रायपुर में 110 फीट ऊंचे रावण दहन के लिए 24 घंटे सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। बंदूकधारी जवान 4 शिफ्ट में तैनात रहेंगे। आतिशबाजी करीब 30 मिनट चलेगी और पास से गुजरने वाली ट्रेनें धीमी की जाएंगी।

2. मंदिर से लौट रही महिला से गैंगरेप

छत्तीसगढ़ में मंदिर से लौट रही महिला से 7 युवकों ने गैंगरेप किया। देर रात अकेली देखकर युवकों ने उसे घर छोड़ने का झांसा दिया और सुनसान जगह पर दुष्कर्म किया।

3. बिलासपुर में रावण बाजार

बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 101 फीट का सबसे बड़ा रावण दहन होगा। इस बार बाजार में रावण पुतले 250 रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक बिके। विधायक अमर 7 स्थानों पर रावण दहन करेंगे।

4. हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य

रायपुर में दशहरा बाद से बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाली गाड़ियों पर 3 हजार रुपए तक का ई-चालान घर पहुंचेगा।

5. बिना मान्यता के चल रहे प्ले स्कूल

रायपुर में कई प्ले स्कूल बिना मान्यता और फीस नियंत्रण के मनमाने ढंग से चल रहे हैं। न कोई नियम न कोई सीमा, अभिभावक परेशान हैं।

6. नक्सलियों की साजिश नाकाम

बीजापुर में नक्सलियों ने गड्ढा खोदकर आरडीएक्स, डेटोनेटर और गन पाउडर बम छिपाया था। फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इसे जब्त किया।

7. चुनाव आयोग का शहरी वोटर फोकस

आयोग ने शहरी वोटरों को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में 27,199 बूथ तय किए हैं। इससे मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

8. बीपीएल कार्ड घोटाला

रायपुर में जीएसटी और इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने वालों ने भी बीपीएल कार्ड बनवा लिए। अब 10 हजार कार्ड निरस्त करने की कार्रवाई होगी।

9. स्वास्थ्य मंत्री नेत्रहीन बच्चों के साथ

कोरिया जिले के नेत्रहीन विद्यालय में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी ने बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया और उन्हें उपहार दिए।

10. दशहरे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रदेशभर में रावण दहन और दुर्गा विसर्जन को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है। रायपुर, बिलासपुर और अन्य जिलों में जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

Outsource Employees : कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा बाहर

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Outsource Employees : Bhopal, मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के कल्याण…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार रैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 26 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Constitution Day 2026 : संविधान दिवस पर आमने-सामने बीजेपी-कांग्रेस

Constitution Day 2026 : बीजेपी मनाएगी संविधान गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी प्रदेशव्यापी…

Outsource Employees : कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा बाहर

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Outsource Employees : Bhopal, मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के कल्याण…

Ayodhya News : आस्था का आवेग, 15 दिन में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

Ayodhya News : कार्तिक माह में रामनगरी ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों का…

Vaibhav Suryavanshi : क्रिकेट का ‘वैभव’ अवतार, इंटरनेशनल क्रिकेट का सशक्त दावेदार, कब मिलेगी एंट्री ?

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Vaibhav Suryavanshi : नई दिल्ली, UAE के खिलाफ वैभव…

Dev Deepawali : योगी सरकार ने देव दीपावली पर परंपरा और तकनीक का संगम दिखाया

Dev Deepawali : ड्रोन शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी…

Vaibhav Sooryavanshi ने 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, युवराज सिंह से की बातचीत ने बदली बल्लेबाजी की दिशा

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 24 नवंबर…

PM Modi और जर्मन चांसलर मर्ज के बीच फोन पर बातचीत, रक्षा और तकनीक समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के…

CG: हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कूदा छात्र; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. सट्टे में नुकसान से आर्थिक तंगी में था कारोबारी, पत्नी…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 नवंबर 2026 का दिन बुधवार है। ज्योतिषीय गणना…

CM Yogi : योगी सरकार की योजना से 2 मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन

CM Yogi : योगी सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कानपुर…