,

आम आदमियों को सीएम योगी दिला रहे योजनाओं का लाभ, केंद्र से लेकर राज्य की इन योजनाओं में सबसे आगे यूपी

- Advertisement -
Ad imageAd image
CM _ YOGI

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्षों तथा सदस्यगण के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोग के गठन के उद्देश्यों, दायित्वों व अधिकारों के सम्बन्ध में चर्चा की। बैठक में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण मौजूद रहें। उनके अलावा बैठक में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव समाज कल्याण डॉ. हरिओम भी मौजूद रहें।

56 लाख से अधिक गरीब आवासहीन परिवारों को मिलें पक्के मकान
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि बैठक को वीडियो काॅन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से भी आयोजित किया जाना चाहिए, ताकि जनपदों के वरिष्ठ अधिकारियों को जोड़ते हुए लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। शिकायतों का निस्तारण मेरिट के आधार पर किया जाना चाहिए। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में 56 लाख से अधिक गरीब आवासहीन परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए गए हैं। आयोग के पदाधिकारियों को नियमित बैठक कर मामलों का निस्तारण करना चाहिए।

यूपी ने किए ये कारनामें…
सीएम योगी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कोल, सहरिया व थारू समेत लगभग सभी जनजाति परिवारों को शत-प्रतिशत आवास उपलब्ध कराते हुए संतृप्तिकरण किया गया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 86 लाख रसोई गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं। 5 करोड़ आयुष्मान कार्ड वितरित करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य बना है साथ ही अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग से सम्बंधित बच्चों की स्काॅलरशिप में कई गुना वृद्धि की गई है।

Chakrata Accident : चकराता सड़क पर भीषण हादसा, 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Chakrata Accident : चकराता। उत्तराखंड के चकराता में सहिया

Pakhanjur : नक्सली डंप से हथियारों के साथ मिले पैंगोलिन के शल्क, 11 लाख रुपये कीमत का दावा

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhanjur : पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर

Korba News : उफनाते नाले में बही स्कॉर्पियो, 3 दोस्त बीच धार फंसे,ऐसे बचाई जान…

रिपोर्ट: उमेश दहरिया, कोरबा Korba News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले

Santali Language: ओलचिकी जागरूकता बैठक में उठी ‘एक भाषा-एक लिपि’ की मांग, मातृभाषा में शिक्षा पर जोर

रिपोर्टर : आगस्टीन हेम्बरम Santali Language दुमका प्रखंड के माचखिचा गांव में

Woman Constable Death: महिला कांस्टेबल की मौत के बाद पति का हंगामा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Woman Constable Death बस्ती जिले में तैनात महिला कांस्टेबल

Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुनीं

Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ