सीएम सैनी ने किया बड़ा दावा, कहा- बीजेपी को बहुमत नहीं मिला तो कई विकल्प तैयार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Haryana Election Result 2024

हरियाणा में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। अब एग्जिट पोल और उसके परिणाम में चर्चा की चर्चा हो रही है। वहीं, प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा दावा कर दिया है। नायब सैनी ने पंचकूला में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दावा करते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार ही बनेगी। सैनी ने कहा कि हमें (भाजपा) को पूर्ण बहुमत मिल रहा है। वहीं, उन्होंने यह भी कहा है कि अगर भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला तो भी पार्टी के पास कई विकल्प हैं। सैनी ने कहा कि हमारे पास सरकार बनाने की सारी व्यवस्थाएं हैं, बाकी जरूरत पड़ने पर अन्य दलों आईएनएलडी ,जेजेपी, निर्दलीयों के विकल्प पर भी विचार संभव है।

इससे पहले भी भाजपा ने एग्जिट पोल के रिजल्ट को दरकिनार करते हुए भाजपा ने तीसरी बार कमल खिलाने का दावा किया है। भाजपा का मानना है कि हरियाणा के लोगों ने पार्टी को तीसरी बार सरकार बनाने का आशीर्वाद दिया है। मतदान प्रतिशत भले ही कम हुआ है, लेकिन यह बताता है कि सरकार के खिलाफ कोई भी सत्ता विरोधी लहर नहीं थी। पार्टी के बूथ मैनेजमेंट ने काम किया है और बूथ पदाधिकारी अपने-अपने बूथों पर वोट डलवाने में कामयाब हुए हैं।

वहीं रविवार को पंचकूला में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नायब सिंह सैनी एक बार फिर दोहराया है कि हरियाणा में तीसरी बार कमल खिलेगा। इस पत्रकार वार्ता के दौरान उनके साथ पंचकूला से भाजपा उम्मीदवार ज्ञानचंद गुप्ता और पार्टी के अन्य नेता भी थे। सभी नेताओं का यही कहना है कि राज्य में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनना तय है।

प्रदेश के लोग भाजपा के साथ: सीएम
कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया है कि आठ अक्तूबर को भाजपा पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। हरियाणा के लोग भाजपा के साथ हैं। भाजपा प्रवक्ता व पूर्व मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय भी दावा कर चुके हैं कि 10 साल में हरियाणा में भाजपा ने जो कार्य किए हैं, उसी का नतीजा है कि भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। भाजपा की नीतियों से लोग खुश हैं और मतदान के आंकड़े और मतदाताओं के रुख से स्पष्ट है कि भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं है।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 27 अप्रैल 2026, सोमवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime