,

सूर्यकुमार यादव के पास एशिया कप 2025 में इतिहास रचने का सुनहरा मौका

सूर्यकुमार यादव के पास एशिया कप 2025 में इतिहास रचने का सुनहरा मौका

BY: MOHIT JAIN

28 सितंबर 2025 को एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह इतिहास में पहली बार है जब इतने बड़े टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान फाइनल में आमने-सामने होंगे। भारतीय टीम ने अब तक लगातार 6 मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि पाकिस्तान की टीम ने टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ 2 मैच हारे हैं और दोनों हार भारत के खिलाफ मिली हैं।

इस फाइनल मुकाबले में सूर्यकुमार यादव के लिए एक बड़ा व्यक्तिगत और टीम रिकॉर्ड बनाने का मौका है।

सूर्यकुमार यादव के T20I रिकॉर्ड पर नजर

सूर्यकुमार यादव ने अब तक 89 T20I मैचों में 84 पारियों में 2,669 रन बनाए हैं। उनका औसत 37.59 और स्ट्राइक रेट 164.65 का है। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 21 अर्धशतक भी बनाए हैं।

  • सूर्यकुमार ने T20I में 243 चौके और 148 छक्के लगाए हैं।
  • अगर वह पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में सिर्फ 2 छक्के लगाते हैं, तो उनके 150 T20I छक्के पूरे हो जाएंगे।
  • यह उपलब्धि उन्हें भारत के दूसरे और दुनिया के पांचवें ऐसे बल्लेबाज बना देगी जिन्होंने T20I में 150 छक्के लगाए हैं।

अब तक इस क्लब में शामिल खिलाड़ी हैं:

  • रोहित शर्मा (भारत) – 205 छक्के
  • मुहम्मद वसीम (UAE) – 183 छक्के
  • मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) – 173 छक्के
  • जोस बटलर (इंग्लैंड) – 171 छक्के
  • निकोलस पूरन (वेस्ट इंडीज) – 149 छक्के

फाइनल में खिताब जीतने का मौका

सूर्यकुमार यादव ने T20 क्रिकेट में अब तक 331 मैचों में 306 पारियों में 382 छक्के लगाए हैं और 8,691 रन बनाए हैं। वह विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन के बाद चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।

जुलाई 2021 में डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार के लिए यह फाइनल सिर्फ व्यक्तिगत रिकॉर्ड नहीं बल्कि एशिया कप का खिताब जीतने का भी सुनहरा अवसर है। अब तक किसी बड़े टूर्नामेंट में पाकिस्तान को फाइनल में हराने का कारनामा सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ने किया है। 2007 T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को मात देकर खिताब जीता था।

सूर्यकुमार यादव इस फाइनल में सफल रहते हैं, तो न केवल वह इतिहास रचेंगे बल्कि T20I क्रिकेट में अपनी जगह भी रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के बराबर बना लेंगे।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसहा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर…

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…