रायपुर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का बीजेपी और सरकार पर बड़ा हमला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raipur: Congress state president Deepak Baij launches a major attack on the BJP and the government.

रायपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आज कई मुद्दों पर राज्य और केंद्र सरकार पर तीखे हमले बोले। उन्होंने बिहार में होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक, कवर्धा विवाद, जीएसटी बचत उत्सव, कानून-व्यवस्था और नक्सलवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी।


बिहार में ऐतिहासिक बैठक

दीपक बैज ने कहा कि वह आज पटना रवाना होंगे, जहां कल कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक होगी। उन्होंने कहा—

  • “आजादी के बाद पहली बार बिहार में CWC की बैठक हो रही है।”
  • “राहुल गांधी ने बिहार में ऐतिहासिक यात्रा निकाली है और आने वाले चुनावों में कांग्रेस की जीत तय है।”

कवर्धा विवाद पर सरकार को घेरा

कवर्धा में हाल ही में दो पक्षों में हुए विवाद को लेकर बैज ने गृहमंत्री विजय शर्मा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा—

  • “कवर्धा जिला गृहमंत्री का क्षेत्र है, फिर भी जब विवाद हुआ तो सरकार और गृहमंत्री चुप क्यों थे?”
  • “दोनों पक्षों से संवाद क्यों नहीं किया गया? बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज करना क्या उचित है?”
  • “दो दर्जन से ज्यादा लोग इस लाठीचार्ज में घायल हुए हैं।”
    बैज ने आरोप लगाया कि बीजेपी का एजेंडा ही दो समुदायों को लड़ाना है और सरकार कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर रही है।

बीजेपी के GST बचत उत्सव पर तंज

बीजेपी द्वारा मनाए जा रहे GST बचत उत्सव को लेकर बैज ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा—

  • “बीजेपी जीएसटी का गुणगान कर रही है, जबकि कोरोना काल में पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई थी।”
  • “2017 में जीएसटी बढ़ाया गया, दूध, दही, घी, राशन, कृषि और मेडिकल पर टैक्स लगाया गया।”
  • “बीजेपी सरकार ने 8 साल तक जनता को लूटा और अब कम करने का गुणगान गा रहे हैं। यह लूटने वाला उत्सव था।”

संगठन सृजन अभियान पर प्रतिक्रिया

गृहमंत्री विजय शर्मा द्वारा कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान पर तंज कसने पर बैज ने पलटवार किया—

  • “उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को कांग्रेस की ज्यादा चिंता है।”
  • “उन्हें कांग्रेस नहीं, कवर्धा और कानून व्यवस्था की चिंता करनी चाहिए।”
  • “गृहमंत्री कांग्रेस का नाम लेकर अपनी जिम्मेदारियों से नहीं बच सकते।”

बीजेपी के भीतर कलह

पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर की चिट्ठी और ओपी चौधरी पर रवि भगत के हमले का जिक्र करते हुए बैज ने कहा—

  • “बीजेपी में अंदरूनी खींचतान बढ़ रही है और पार्टी धाराशायी हो रही है।”
  • “आज तक ननकी राम कंवर जैसे आदिवासी नेता को कोई उपेक्षित नहीं कर पाया, लेकिन अब उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।”
  • “बीजेपी के छोटे से बड़े नेता बगावत कर रहे हैं।”

नक्सलवाद और सरकार पर सवाल

नक्सलवाद पर गृहमंत्री विजय शर्मा के बयान पर बैज ने कहा—

  • “गृहमंत्री और सरकार कन्फ्यूजन में है। दोनों को साथ बैठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी चाहिए।”
  • “चाहे गोली पुलिस की निकले या नक्सली की, मरता निर्दोष आदिवासी ही है।”
  • “गृहमंत्री अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। अगर कानून-व्यवस्था संभाली जाती तो जनता को राहत मिलती।”

जनता का हिसाब

बैज ने कहा कि अब जनता सरकार से हिसाब मांग रही है।

  • “केवल 3 साल की गिनती बची है और अब जनता गिन-गिन कर सवाल कर रही है।”
- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 3 दिन आंधी-बारिश का

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 3 दिन आंधी-बारिश का

Aaj ka Panchang: जानिए आज का शुभ-अशुभ समय और महत्वपूर्ण योग

Aaj ka Panchang: मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 का यह विस्तृत पंचांग दिनभर

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: जानिए किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें रहना होगा सतर्क

Katihar Murder : गीदड़ हमले की कहानी झूठी, पति ने की बुजुर्ग महिला की हत्या

Katihar Murder : मकई के खेत में वारदात, पुराने विवाद में पति

Teacher Joining Delay: चार महीने बाद भी नियुक्ति अटकी…ऐसे कैसे चलेगा स्कूल चलें हम अभियान ?

Teacher Joining Delay: मॉडल स्कूलों में शिक्षक चयन के बावजूद फाइलों में

Rail Project: दुर्ग में खरसिया-परमलकसा रेल परियोजना को लेकर ग्रामीणों का विरोध

Rail Project: ग्रामीणों का संघर्ष: भूमि और आजीविका की सुरक्षा Rail Project:

Ration Distribution : कोरबा में गरीबों के राशन पर डाका, 3 महीने से अंगूठा लगवाकर भी नहीं मिला अनाज

Ration Distribution : राशन दुकान संचालक पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर

Bhopal ई-स्कूटर अनुदान योजना से दमोह की सायरा बी बनीं आत्मनिर्भर

Bhopal मध्य प्रदेश के श्रम विभाग द्वारा संचालित 'ई-स्कूटर अनुदान योजना 2024'

Gwalior जल संरक्षण की ओर ग्वालियर के कदम: KRG कॉलेज और ‘दीप नीर’ के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता

Gwalior ग्वालियर स्थित प्रतिष्ठित शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर (KRG) स्वशासी महाविद्यालय

Wildlife Hunting : अमारु बीट में चीतल का अवैध शिकार, 3 शिकारी गिरफ्तार, 2 फरार

Wildlife Hunting : वन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप, मौके से

Rape Case Verdict : दुष्कर्म और SC/ST एक्ट मामले में आरोपी को आजीवन कारावास

Rape Case Verdict : शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने

Hospital Violence : पोस्टमार्टम में देरी पर विवाद, सरपंच की पिटाई से सफाईकर्मी की मौत

Hospital Violence : मर्चुरी में हुआ विवाद बना जानलेवा, इलाज के दौरान