,

यूपी: बरेली की मस्जिद में नमाज पढ़ाने वाला मौलाना नाबालिग से करता रहा दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज; पुलिस ने किया गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

बरेली (उत्तर प्रदेश): यूपी के बरेली ज़िले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक मौलाना पर मस्जिद की सफाई करने वाली लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामला तब सामने आया जब पीड़िता गर्भवती हो गई और उसने परिजनों को सारी बात बता दी। पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कैसे हुआ खुलासा?

जानकारी के मुताबिक, बरेली की रजपुरा ग्राम की मस्जिद में नमाज पढ़ाने वाला मौलाना इरशाद पिछले एक साल से गांव की एक लड़की को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। आरोपी ने लड़की के अश्लील फोटो खींच लिए थे और बार-बार वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करता रहा।

जब पीड़िता की तबीयत बिगड़ी और जांच में प्रेग्नेंसी का पता चला, तो परिवार ने उससे पूछताछ की। उस समय लड़की ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

परिजनों की शिकायत पर हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने तुरंत थाने में जाकर मौलाना इरशाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोपी रामपुर जिले के खजुरिया गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी और अश्लील फोटो वायरल करने की कोशिश जैसे गंभीर आरोपों में केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।

मौलाना की धमकियां

लड़की ने बयान दिया कि मौलाना जबरदस्ती उससे संबंध बनाता था और विरोध करने पर उसके फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देता था। सफाई करने के बहाने वह अक्सर उसे अपने पास बुलाता और मजबूर करता।

पुलिस का बयान

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा