,

मदर डेयरी ने घटाए दूध, पनीर, घी और बटर के दाम, नई कीमतें 22 सितंबर से लागू

मदर डेयरी ने घटाए दूध, पनीर, घी और बटर के दाम, नई कीमतें 22 सितंबर से लागू

BY: MOHIT JAIN

मदर डेयरी ने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए अपने कई लोकप्रिय डेयरी उत्पादों की कीमतों में कटौती की है। यह बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू होगा। कंपनी ने यह कदम हाल ही में कई डेयरी प्रोडक्ट्स पर GST दरों में हुई कमी के बाद उठाया है।

क्या है नया बदलाव?

मदर डेयरी ने अपने रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले उत्पादों – जैसे टोन्ड मिल्क, पनीर, बटर, घी, चीज और प्रीमियम गिर गाय का घी – के दाम घटाए हैं। यह कटौती 2 रुपये से लेकर 30 रुपये तक की है, जो उत्पाद और पैकिंग पर निर्भर करती है।

दूध और पनीर की नई कीमतें

  • UHT टोंड मिल्क (1 लीटर): ₹77 से घटकर ₹75
  • UHT डबल टोंड मिल्क (450 ml): ₹33 से घटकर ₹32
  • पनीर (200 gm): ₹95 से घटकर ₹92
  • पनीर (400 gm): ₹180 से घटकर ₹174
  • मलाई पनीर (200 gm): ₹100 से घटकर ₹97

घी, बटर और चीज पर सबसे ज्यादा फायदा

घी के दामों में सबसे बड़ी कटौती की गई है।

  • घी (1 लीटर कार्टन/पाउच): ₹675 से घटकर ₹645
  • घी टिन (1 लीटर): ₹750 से घटकर ₹720
  • गाय का घी (500 ml जार): ₹380 से घटकर ₹365
  • प्रीमियम गिर गाय का घी (500 ml): ₹999 से घटकर ₹984

बटर और मिल्कशेक के दाम भी कम हुए हैं।

  • बटर (500 gm): ₹305 से घटकर ₹285
  • मिल्कशेक (180 ml): ₹30 से घटकर ₹28

चीज़ के दामों में कटौती

कंपनी ने अपने सभी चीज प्रोडक्ट्स पर भी कीमतें घटाईं हैं।

  • चीज़ क्यूब्स (180 gm): ₹145 से घटकर ₹135
  • चीज़ स्लाइस (480 gm): ₹405 से घटकर ₹380
  • चीज़ ब्लॉक (200 gm): ₹150 से घटकर ₹140
  • डाइस्ड मोज़रेला (1 किलो): ₹610 से घटकर ₹575

कंपनी का कहना

मदर डेयरी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष बंडलिश ने कहा, “हम सरकार द्वारा GST दरें कम किए जाने के फैसले की सराहना करते हैं। इससे पैकेज्ड डेयरी प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ेगी और ज्यादा परिवार सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पादों का लाभ उठा सकेंगे। हम ग्राहकों को इसका पूरा फायदा देंगे।”

कंपनी का कारोबार और असर

मदर डेयरी देश की अग्रणी डेयरी कंपनियों में से एक है। वित्त वर्ष 2024-25 में इसका टर्नओवर ₹17,500 करोड़ रहा। कीमतों में यह कटौती ग्राहकों के लिए राहत है और इससे डेयरी उत्पादों की मांग और बढ़ने की उम्मीद है।

Aaj ka Panchang: जानें पंचांग, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Aaj ka Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और सांस्कृतिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से मीन…

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…