,

रायपुर : न्यूड पार्टी के खिलाफ कांग्रेस का विरोध तेज, सौंपा ज्ञापन

Raipur: Congress' protest against nude party intensifies, memorandum submitted

लेखक- ईसा अहमद

रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रस्तावित न्यूड पार्टी को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। शनिवार को कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता एसपी ऑफिस पहुंचे और इस आयोजन पर रोक लगाने की मांग की।

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि रायपुर जैसी सांस्कृतिक और परंपराओं से जुड़ी राजधानी में इस तरह की पार्टी आयोजित करना समाज और युवाओं पर गलत असर डालेगा।

कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि यदि इस कार्यक्रम पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई, तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि समाज विरोधी और अश्लील आयोजनों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं के इस विरोध प्रदर्शन के बाद अब सभी की नजर प्रशासन के फैसले पर टिकी है कि न्यूड पार्टी को अनुमति दी जाएगी या रोक लगा दी जाएगी।

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…