,

कुत्ते का नाम ‘शर्मा’ रखने पर बवाल: इंदौर में पड़ोसी की पिटाई, FIR दर्ज

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: एक अजीबोगरीब मामले में, एक व्यक्ति ने अपने पालतू कुत्ते का नाम अपने पड़ोसी के सरनेम पर ‘शर्मा’ रखा, जिसके बाद हुए विवाद में उसने दंपति के साथ मारपीट की। यह घटना गुरुवार को शिव सिटी में हुई और पीड़ित दंपति ने राजेंद्र नगर थाने में FIR दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता वीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि उनके पड़ोसी भूपेंद्र सिंह ने अपने कुत्ते का नाम जानबूझकर ‘शर्मा’ रखा है और वह अक्सर उनके सामने इस नाम से कुत्ते को बुलाते हैं।

गुरुवार रात जब वीरेन्द्र अपनी पत्नी किरण के साथ टहल रहे थे, तो भूपेंद्र अपने दोस्तों के साथ कुत्ते को घुमा रहा था। आरोप है कि भूपेंद्र ने अपने दोस्तों के सामने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कुत्ते को ‘शर्मा’ कहकर बुलाया। जब किरण ने इस पर आपत्ति जताई, तो बात बढ़ गई। इसके बाद भूपेंद्र और उसके दो साथियों ने वीरेन्द्र और किरण पर हमला कर दिया। इस मारपीट में वीरेन्द्र को सिर में चोटें आईं।

घटना के बाद, दंपति ने राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन में भूपेंद्र सिंह और उसके दो साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 296, 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Bhopal: कस्तूरबा स्कूल में कल सजेगा यादों का संसार, गुरुजनों का भी होगा सम्मान

Bhopal: राजधानी भोपाल के जवाहर चौक स्थित शासकीय कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक…

Afghanistan के हिंदूकुश में सुबह-सुबह 5.3 तीव्रता का भूकंप, 10 KM गहराई में था केंद्र

Afghanistan: अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके…

UNHRC में फिर आमने-सामने India Pakistan, कश्मीर पर पाकिस्तानी दावे के बाद भारत का कड़ा जवाब

India Pakistan Relation: जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 63वें सत्र…

Russia सेना में भर्ती को लेकर भारत की फिर चेतावनी, विदेश में नौकरी के ऑफर से रहें सावधान

Russia: भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों को रूसी सशस्त्र बलों में शामिल…

Bhopal: कस्तूरबा स्कूल में कल सजेगा यादों का संसार, गुरुजनों का भी होगा सम्मान

Bhopal: राजधानी भोपाल के जवाहर चौक स्थित शासकीय कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2-3 दिन…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. रिटायर्ड IAS की घर…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…