रायपुर और गरियाबंद में सुरक्षा व कानून की बड़ी अपडेट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Big update on security and law in Raipur and Gariaband

रिपोर्ट- सुधीर वर्मा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर दो बड़ी घटनाओं की जानकारी सामने आई है। गरियाबंद में सुरक्षा बलों की नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता और राजधानी रायपुर में रात को हुई गैंगवार ने प्रशासन की सक्रियता पर ध्यान आकर्षित किया है।

गरियाबंद में नक्सल ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी

गरियाबंद में सुरक्षा बलों ने नक्सल ऑपरेशन के दौरान 10 नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया है। इस ऑपरेशन में शामिल थे एक करोड़ का इनामी सीसी मेंबर बालकृष्णन उर्फ़ मनोज और 25 लाख का इनामी नक्सली प्रमोद उर्फ़ पांडा

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि लगातार सुरक्षा बलों को मिली सूचना के आधार पर चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन से छत्तीसगढ़ में सीसी मेंबर की संख्या लगातार कम हो रही है। यह छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है।

सुरक्षा बलों की यह उपलब्धि स्थानीय प्रशासन और नागरिकों के लिए राहत देने वाली है, क्योंकि इससे इलाके में सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

रायपुर में देर रात गैंगवार, पुलिस ने दर्ज की FIR

रायपुर में सुंदर नगर रायपुर सड़क पर देर रात हुई गैंगवार की घटना ने शहर में हड़कंप मचा दिया। इस मामले में गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पुलिस ने FIR दर्ज की है।

घटना के दौरान बदमाशों ने हॉकी स्टिक और चाकू का इस्तेमाल किया। FIR में शाहरुख भंडार, राजीव नाना, गौरव हेपट और शुभम मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के युवक इलाके के बदमाश बताए जा रहे हैं। आरोपियों ने विवाद के दौरान एक दूसरे पर हमला किया, जिससे चोटें आई हैं। रायपुर डीडी नगर थाना इस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून