नेपाल में सोशल मीडिया बैन पर उग्र प्रदर्शन, संसद भवन में घुसे लोग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नेपाल: राजधानी काठमांडू में सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सरकार द्वारा फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप और यूट्यूब समेत 26 प्लेटफॉर्म पर रोक लगाए जाने से हजारों युवा सड़क पर उतर आए। गुस्साए प्रदर्शनकारी संसद भवन परिसर तक पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

हालात बिगड़ने पर प्रशासन ने कर्फ्यू लागू कर दिया, जो सोमवार दोपहर से रात 10 बजे तक विभिन्न इलाकों में प्रभावी रहा। इस दौरान आवाजाही, सभाओं और प्रदर्शनों पर रोक रही। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं, भीड़ ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और नारेबाजी की।

सरकार का कहना है कि सोशल मीडिया कंपनियों को नेपाल में ऑफिस खोलने, पंजीकरण कराने और निगरानी प्रणाली लागू करने के बाद ही प्रतिबंध हटाया जाएगा। फिलहाल केवल टिकटॉक, वाइबर, निम्बज, विटक और पोपो लाइव ने ही पंजीकरण कराया है। 8 सितंबर से शुरू हुआ यह विरोध “Gen-Z रिवोल्यूशन” का रूप ले चुका है और लगातार तेज हो रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की