इंदौर: युवक ने सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, पत्नी और प्रेमी पर लगाए गंभीर आरोप; 10 दिन बाद भी दोनों फरार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

इंदौर: हीरानगर इलाके में रहने वाले मिथुन सकेरिया ने 25 जुलाई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौत से पहले उसने किराएदार के मोबाइल से एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें पत्नी सरिता और उसके प्रेमी नवीन पर मानसिक और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया। मिथुन ने वीडियो में अपनी मां से दोनों को सजा दिलाने की गुहार लगाई थी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है, लेकिन 10 दिन से ज्यादा बीत जाने के बावजूद दोनों अब भी फरार हैं।


किराएदार के फोन से रिकॉर्ड किए दो वीडियो

गणेश नगर निवासी मिथुन सकेरिया ने सुसाइड से पहले अपने किराएदार उस्मान का मोबाइल लेकर दो वीडियो बनाए और अपने भाई अर्जुन को भेजे।

वीडियो में मिथुन ने कहा:

  • “मेरा सारा पैसा नवीन ले गया है। कभी वह खुद को मौर्या बताता है, कभी पटेल। अब ये लोग मुझे फिर से जेल भिजवाने की साजिश कर रहे हैं। मम्मी, मैं बहुत परेशान हूं।”
  • “मेरी बेटियों से मेरे खिलाफ झूठा केस लिखवाया कि मैंने उनका बलात्कार किया। क्या कोई पिता ऐसा करेगा? पुलिस ने भी मुझे बहुत परेशान किया।”
  • “सारे पैसे सरिता और नवीन के पास हैं। शोभा भाभी को सब पता है। अगर मुझे कुछ हो जाए तो इन सभी को सजा दिलाना।”

बेटियों से करवाई थी FIR

मिथुन ने वीडियो में बताया कि उसकी बेटियों से ही छेड़छाड़ सहित गंभीर धाराओं में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके कारण उसे ढाई महीने से ज्यादा जेल में रहना पड़ा। परिवार ने बड़ी मुश्किल से उसकी जमानत कराई।

मिथुन ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा:

  • वह दवाई के लिए पैसे नहीं देती थी।
  • अक्सर उसे आत्महत्या के मामले में फंसाने की धमकी देती थी।
  • घर का खर्च चलाने के लिए मात्र 500 रुपये देती थी।
  • मकान और बच्चों को लेकर भी विवाद करती थी।

आग और झूठी रिपोर्ट का जिक्र

वीडियो में मिथुन ने यह भी कहा कि जब उसकी फैक्ट्री में आग लगी थी, तब पत्नी ने झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि परिवार को आर्थिक और मानसिक रूप से तोड़ने की हर कोशिश की गई।


FIR दर्ज, आरोपी फरार

पुलिस ने मिथुन की मौत के बाद पत्नी सरिता और उसके प्रेमी नवीन पर FIR दर्ज की है, लेकिन दोनों अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। मामले की जांच जारी है, और पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

Hanuman Jayanti Raipur: रायपुर में हनुमान जयंती की धूम, राज्यपाल रमेन डेका ने किए दर्शन

Hanuman Jayanti Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में Hanuman Jayanti बड़े हर्ष

Cinema पर्दे पर ‘रामायण’ के 100 साल: मूक फिल्मों से VFX युग तक का सफर, जब गांधी जी भी हुए थे मुग्ध

Cinema भारतीय संस्कृति का प्राण 'रामायण' केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि मनोरंजन

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

Monkey Terror: सक्ती में बंदरों का आतंक, 18 लोग घायल, गांवों में दहशत का माहौल

Monkey Terror: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में इन दिनों

रणबीर कपूर की फिल्म “Ramayana” का टीजर हुआ रिलीज, फैंस में रोमांच की लहर

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर बुधवार को रिलीज़ कर

अनीता आडवाणी की अपील खारिज, Rajesh Khanna से संबंध को नहीं मिला वैधानिक दर्जा

Rajesh Khanna: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता अनीता आडवाणी की