रायपुर में भाजपा की प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
BJP's state level training workshop starts in Raipur

नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिलेंगे संगठन संचालन के गुर

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आज से राजधानी रायपुर के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शुरू हो गई है। यह कार्यशाला शाम साढ़े 6 बजे तक पांच सत्रों में चलेगी, जिसमें संगठन के विभिन्न स्तरों से जुड़े पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सभी स्तर के पदाधिकारी मौजूद

इस कार्यशाला में 476 मंडलों और 36 संगठन जिलों के अध्यक्षों के साथ-साथ प्रदेशभर से आए नवनियुक्त पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। उन्हें बूथ से लेकर मंडल, जिला और प्रदेश स्तर तक संगठन के कामकाज और रणनीतियों की जानकारी दी जाएगी।

संगठन को मजबूत करने पर फोकस

कार्यशाला में संगठन के कामकाज की बारीकियां, भविष्य की रणनीति और संगठनात्मक मजबूती पर खास फोकस किया जा रहा है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बताया जा रहा है कि किस तरह से पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों को जनता तक पहुंचाना है और चुनावी रणनीतियों को जमीन पर उतारना है।

वरिष्ठ नेताओं ने दिए टिप्स

  • भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश पदाधिकारियों को संगठन संचालन के गुर देंगे।
  • प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देंगे।
  • इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, प्रदेश के मंत्री, विधायक और सांसद भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

राजनीतिक दृष्टि से अहम

भाजपा इस कार्यशाला के जरिए अपने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मजबूत संगठनात्मक आधार देने के साथ आगामी चुनावी तैयारियों को भी धार देना चाहती है। संगठन की यह कवायद कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा देने का काम करेगी।

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया