,

UP News: रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर और कालिंदी एक्सप्रेस का जोरदार टक्कर, घटनास्थल से मिले कांच की बोतल व माचिस, मचा हड़कंप

कालिंदी एक्सप्रेस को लेकर बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में मुंडेरी क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच गैस सिलेंडर रखा हुआ था, जिसकी टक्कर सामने से आ रही ट्रेन कालिंदी एक्सप्रेस से हो गई। ट्रेन से टक्कर के बाद गैस सिलेंडर काफी दूर जाकर गिरा। गनीमत रही कि इस पूरी घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। अब इस पूरे मामले पर सवाल उठ रहा है कि क्या ट्रेन को उड़ाने या पलटाने की साजिश थी?

कब की है ये घटना?

आपको बता दें कि कानपुर सेंट्रल से करीब 30 किलोमीटर दूर शिवराजपुर इलाके के रेलवे ट्रैक पर कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन प्रयागराज से भिवानी जा रही थी। इसी दौरान रात 8.30 बजे लोको पायलट को ट्रैक पर एलपीजी सिलेंडर दिखा। खतरे को देखते हुए लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए और तभी ट्रेन सिलेंडर से टकराकर दूसरी तरफ जा गिरी।

धीमी रफ्तार की वजह से बड़ा हादसा टला

इस पूरी घटना की जांच के दौरान रेलवे ट्रैक के बीच में एलपीजी गैस सिलेंडर के साथ कांच की बोतल मिली। इनमें ज्वलनशील पदार्थ यानी पेट्रोल और सफेद रंग का केमिकल था। इसके साथ ही मौके से एक माचिस भी बरामद हुई। बताया जा रहा है कि ट्रेन की रफ्तार धीमी थी, जिसकी वजह से कोई हादसा नहीं हुआ। अगर ऐसा होता तो रेलवे ट्रैक धमाके के साथ उड़ सकता था और ट्रेन के इंजन के परखच्चे उड़ सकते थे।

इस घटना पर ज्वाइंट पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था हरीश चंद्र ने बताया कि सुबह-सुबह रेलवे अथॉरिटी की ओर से सूचना दी गई। रेलवे ने बताया कि प्रयागराज से भिवानी जाने वाली ट्रेन इस रूट से गुजर रही थी, तभी लोको पायलट ने ट्रैक पर सिलेंडर देखा और इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, जिससे सिलेंडर टकराकर साइड में गिर गया।

आतंकी एंगल से भी जांच हो रही

इस घटना के बाद सभी वरिष्ठ अधिकारी हरकत में आ गए हैं। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम मौजूद है। पुलिस इस घटना की आतंकी एंगल से भी जांच कर रही है।

Vaibhav Sooryavanshi ने 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, युवराज सिंह से की बातचीत ने बदली बल्लेबाजी की दिशा

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 24 नवंबर…

PM Modi और जर्मन चांसलर मर्ज के बीच फोन पर बातचीत, रक्षा और तकनीक समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के…

CG: हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कूदा छात्र; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. सट्टे में नुकसान से आर्थिक तंगी में था कारोबारी, पत्नी…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 नवंबर 2026 का दिन बुधवार है। ज्योतिषीय गणना…

CM Yogi : योगी सरकार की योजना से 2 मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन

CM Yogi : योगी सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कानपुर…

CM Hemant Soren देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा लुगू बुरू, घांटा बाड़ी धोरोमगाढ़ : मुख्यमंत्री

CM Hemant Soren लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय संताल…

Haldwani News : उद्योगपति से 7 करोड़ की कथित वसूली का आरोप, महिला समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दीपक अधिकारी, हल्द्वानी Haldwani News : उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक…

Punjab में 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, 2029 तक नशामुक्त राज्य बनाने का किया वादा

Punjab: पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। करीब…