,

गयाजी में पीएम मोदी का संबोधन: कहा- घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे, कांग्रेस-RJD पर भी साधा निशाना

BY: Yoganand Shrivastva

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गयाजी से बिहार को 13,000 करोड़ रुपये की योजनाओं का तोहफा दिया। मगध यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित सभा में उन्होंने अपने 34 मिनट के भाषण में कांग्रेस और आरजेडी पर कड़ा प्रहार किया। साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और आतंकवाद व घुसपैठ जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी।

घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे

पीएम मोदी ने साफ कहा कि उनकी सरकार किसी भी कीमत पर घुसपैठियों को देश में नहीं रहने देगी। उन्होंने कहा- “हम घुसपैठियों को निकालकर रहेंगे और इन्हें जनता के अधिकारों पर डाका डालने नहीं देंगे। कांग्रेस और आरजेडी इनके समर्थन में खड़ी हैं।”

भ्रष्टाचारियों पर सख्त कानून

अपने संबोधन में पीएम ने भ्रष्टाचारियों पर भी करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले सत्ता में बैठे लोग जेल से भी फाइलों पर दस्तखत करते थे, लेकिन अब उनकी सरकार ऐसा कानून लेकर आई है जिसके दायरे में प्रधानमंत्री तक आएंगे। “अगर गिरफ्तारी हुई तो कुर्सी भी छिन जाएगी।”

बिहार में लालटेन राज की याद दिलाई

मोदी ने कहा कि कभी बिहार अंधेरे और भय के माहौल में डूबा हुआ था। उन्होंने लालटेन राज पर तंज कसते हुए कहा कि उस दौर में न शिक्षा थी, न रोजगार। यहां तक कि शाम ढलते ही लोगों के लिए घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता था। उन्होंने दावा किया कि NDA सरकार ने बिहार की तस्वीर बदलने का काम किया है।

जनता का सेवक होना गर्व की बात

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा खुशी जनता का सेवक बनकर काम करने में मिलती है। उन्होंने बताया कि बीते 11 सालों में 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के घर दिए गए हैं, जिनमें बिजली, पानी और गैस जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। केवल बिहार में ही अब तक 38 लाख घर बने हैं।

बेगूसराय में गंगा पुल का उद्घाटन

गया से निकलने के बाद पीएम मोदी बेगूसराय पहुंचे, जहां उन्होंने गंगा नदी पर बने 6-लेन औंटा-सिमरिया ब्रिज का उद्घाटन किया। यह पुल मगध और मिथिलांचल को जोड़ने के साथ ही क्षेत्र की 33 विधानसभा सीटों को प्रभावित करने वाला माना जा रहा है।

नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी भी रहे साथ

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी पीएम मोदी के साथ मौजूद रहे। सीएम नीतीश ने अपने संबोधन में कहा कि 2005 के बाद बिहार में विकास का काम शुरू हुआ और NDA सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार जैसे क्षेत्रों में बड़ा बदलाव किया।

सुरक्षा और स्वागत के खास इंतजाम

गया में प्रधानमंत्री का स्वागत खुली गाड़ी से किया गया। मंच तक पहुंचने के दौरान भीड़ में “मोदी-मोदी” के नारे गूंजते रहे। सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने पीएम मोदी के लिए पीपल की पत्ती पर भगवान बुद्ध के साथ उनकी विशेष पेंटिंग बनाकर उन्हें भेंट की।

Outsource Employees : कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा बाहर

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Outsource Employees : Bhopal, मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के कल्याण…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार रैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 26 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Constitution Day 2026 : संविधान दिवस पर आमने-सामने बीजेपी-कांग्रेस

Constitution Day 2026 : बीजेपी मनाएगी संविधान गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी प्रदेशव्यापी…

Outsource Employees : कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा बाहर

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Outsource Employees : Bhopal, मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के कल्याण…

Ayodhya News : आस्था का आवेग, 15 दिन में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

Ayodhya News : कार्तिक माह में रामनगरी ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों का…

Vaibhav Suryavanshi : क्रिकेट का ‘वैभव’ अवतार, इंटरनेशनल क्रिकेट का सशक्त दावेदार, कब मिलेगी एंट्री ?

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Vaibhav Suryavanshi : नई दिल्ली, UAE के खिलाफ वैभव…

Dev Deepawali : योगी सरकार ने देव दीपावली पर परंपरा और तकनीक का संगम दिखाया

Dev Deepawali : ड्रोन शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी…

Vaibhav Sooryavanshi ने 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, युवराज सिंह से की बातचीत ने बदली बल्लेबाजी की दिशा

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 24 नवंबर…

PM Modi और जर्मन चांसलर मर्ज के बीच फोन पर बातचीत, रक्षा और तकनीक समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के…

CG: हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कूदा छात्र; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. सट्टे में नुकसान से आर्थिक तंगी में था कारोबारी, पत्नी…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 नवंबर 2026 का दिन बुधवार है। ज्योतिषीय गणना…

CM Yogi : योगी सरकार की योजना से 2 मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन

CM Yogi : योगी सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कानपुर…

CM Hemant Soren देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा लुगू बुरू, घांटा बाड़ी धोरोमगाढ़ : मुख्यमंत्री

CM Hemant Soren लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय संताल…