गुजरात में रेड अलर्ट, हिमाचल में स्कूल-कॉलेज बंद, दिल्ली-मुंबई का मौसम अपडेट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली | भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार, 21 अगस्त को गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के चलते कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, जबकि मुंबई में लगातार हो रही बारिश से हालात सामान्य होने लगे हैं।

दिल्ली का मौसम

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम 25.8 डिग्री दर्ज किया गया था।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने बताया कि बुधवार शाम 4 बजे दिल्ली का AQI 79 दर्ज हुआ, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में है।

हिमाचल प्रदेश: स्कूल-कॉलेज बंद, सड़कें ठप

भारी बारिश ने हिमाचल में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

  • ऊना, कुल्लू और मंडी के कई क्षेत्रों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
  • मनाली और बंजार में बादल फटने और अचानक बाढ़ आने के बाद शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का निर्णय लिया गया।
  • राज्य में 368 सड़कें बंद हो चुकी हैं, जिनमें तीन राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं।
  • मंडी जिले के सिलभुधानी गांव में बादल फटने के कारण एक पैदल पुल बह गया।
  • कुल्लू के शास्त्री नगर में नाले में बाढ़ आने से घरों और गाड़ियों को नुकसान हुआ।

इसके अलावा, कन्नूर जिले में कैलाश यात्रा से लौटते समय एक तीर्थयात्री की चट्टान गिरने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

राज्य सरकार ने सुरक्षा को देखते हुए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट (24 से 26 अगस्त) और येलो अलर्ट (23 अगस्त) जारी किया है।

मुंबई: हालात सामान्य, लेकिन अलर्ट जारी

मुंबई में बुधवार को बारिश की तीव्रता कम हुई जिससे लोगों को राहत मिली। लोकल ट्रेन और अन्य सेवाएं पटरी पर लौट आईं और स्कूल-कॉलेज भी खुल गए। हालांकि, गुरुवार के लिए यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
बीएमसी (BMC) ने बताया कि सभी विभाग चौकस हैं और आपात स्थिति में तुरंत कदम उठाए जाएंगे। नागरिकों को किसी भी परेशानी की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Loot Case : ट्रक चालक पर जानलेवा हमला कर लूट, आरोपी मनीराम उसेंडी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अभिषेक सिंह, भानुप्रतापपुर Loot Case : भानुप्रतापपुर में ट्रक चालक पर

Monsoon 2026 : इस दिन केरल पहुंचेगा मॉनसून, IMD ने जारी की संभावित तारीख

Monsoon 2026 : India Meteorological Department यानि (IMD) ने दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 2026

Diesel Black Marketing : रायपुर में अवैध डीजल भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 620 लीटर डीजल जब्त

Diesel Black Marketing : पेट्रोल-डीजल संकट के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Fuel Saving : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छोड़ा काफिला, ईंधन बचत की पहल

Fuel Saving : प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा फैसला

Mahasamund में घर पर गिरी आकाशीय बिजली, आग लगने से पूरा मकान जलकर खाक

Report by: Tarachand Patel Mahasamund जिले के बागबाहरा ब्लॉक स्थित ग्राम बाघामुड़ा

Khairagarh में मौसम ने ली करवट, तेज बारिश और आंधी से गर्मी से मिली राहत

Report by: Khilesh Verma Khairagarh जिले में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम बदल

3 रुपये महंगा हुआ Petrol Diesel, ट्रांसपोर्ट से रसोई तक पड़ेगा असर

Petrol Diesel: देशभर में एक बार फिर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की