रूस में आया शक्तिशाली भूकंप, 12 देशों पर मंडराया सुनामी का खतरा — तटीय इलाकों में अलर्ट जारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva


रूस में बुधवार सुबह जबरदस्त भूकंप के बाद कई देशों में सुनामी की आशंका गहराने लगी है। इस भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसका प्रभाव प्रशांत महासागर से सटे 12 देशों तक देखा जा रहा है।

रूस में आया भीषण भूकंप

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में बुधवार तड़के भारतीय समय अनुसार 4:54 बजे 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। विशेषज्ञों के अनुसार यह दुनिया के अब तक के छठे सबसे बड़े भूकंपों में से एक है। इसकी वजह से समुद्र की गहराइयों में हलचल मच गई, और देखते ही देखते सुनामी की लहरें उठने लगीं।


कहां-कहां मंडरा रहा है खतरा?

भूकंप के बाद प्रशांत महासागर से सटे कई देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। जिन 12 देशों में खतरा सबसे अधिक बताया जा रहा है, वे हैं:

  1. रूस
  2. जापान
  3. अमेरिका
  4. कनाडा
  5. इक्वाडोर
  6. पेरू
  7. मेक्सिको
  8. न्यूजीलैंड
  9. चीन
  10. फिलीपींस
  11. ताइवान
  12. इंडोनेशिया

इन देशों के समुद्री तटवर्ती क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।


जापान में खतरे की घंटी

जापान के तटीय इलाकों में समुद्र की लहरें पहले ही टकराने लगी हैं। वहां की मौसम एजेंसी ने पूर्वी समुद्री किनारे के लिए चेतावनी जारी की है। होक्काइडो से क्योशू तक के इलाकों में लोगों को सतर्क रहने और समुद्र से दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
करीब 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।


अमेरिका में स्थिति गंभीर

अमेरिका के 9 राज्यों में सुनामी का खतरा बताया जा रहा है। इनमें प्रमुख हैं:

  • हवाई (1.5 मिलियन की आबादी)
  • अलास्का (7.5 लाख की आबादी)
  • कैलिफोर्निया (3.9 करोड़ की आबादी)

इसके अलावा वाशिंगटन, ऑरेगन, टेक्सास, न्यू मैक्सिको, एरिज़ोना और लुसियाना में भी अलर्ट जारी किया गया है। अमेरिका के कुछ हिस्सों में समुद्र की लहरें पहले ही किनारों से टकरा चुकी हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात गंभीर हुए, तो इसका असर 10 करोड़ से ज्यादा लोगों पर पड़ सकता है।


हवाई में खाली कराए गए तटीय क्षेत्र

हवाई द्वीप में समुद्री लहरों का असर साफ देखने को मिला है। प्रशासन ने तटीय इलाकों को खाली कराना शुरू कर दिया है। अभी लहरें भले ही ज्यादा ऊंची नहीं हैं, लेकिन ये एक बड़े खतरे की ओर इशारा कर रही हैं।

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई

Sheikhpura: जिले में गैस का पर्याप्त भंडार, आपूर्ति रहेगी निर्बाध

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura डीएम शेखर आनंद ने आंकड़ों के साथ जानकारी देते

Pilibhit: पूरनपुर में लूटकांड का बड़ा खुलासा; दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, तमंचा और नकदी बरामद

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit पीलीभीत जिले की पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र

LPG Gas Shortage: गेवरा प्रोजेक्ट में रसोई गैस संकट पर फूटा गुस्सा, एजेंसी में हंगामा

LPG Gas Shortage: कोरबा के गेवरा प्रोजेक्ट स्थित कन्ज्यूमर्स को-ऑपरेटिव स्टोर्स लिमिटेड

Ambikapur Crime Case: अम्बिकापुर रेप और हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, देर रात क्राइम सीन रीक्रिएट

Ambikapur Crime Case: अम्बिकापुर में महामाया द्वार के पास महिला से दुष्कर्म

Vaibhav Suryavanshi बने मैन ऑफ द मैच, 26 गेंदों में बनाए 78 रन, कोहली से मिला खास तोहफा

Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बरसापारा स्टेडियम

Child Abuse: दुर्ग में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी हिरासत में

Child Abuse: शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच, ग्रामीणों ने

Bollywood: कपूर परिवार का एक और सदस्य फिल्मों में एंट्री के लिए तैयार, जानें कौन

Bollywood: हिंदी सिनेमा में पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर, ऋषि कपूर से लेकर

Actor Randeep Hooda ने बेटी की पहली झलक शेयर कर बताया नाम

Actor Randeep Hooda: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने पिता बनने के एक

Sword Threat Incident: चिरमिरी में तलवार लहराता युवक गिरफ्तार, इलाके में फैली दहशत

Sword Threat Incident: एमसीबी/छत्तीसगढ़ के चिरमिरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एकता नगर गोदरीपारा

Heatwave Alert India: उत्तर और मध्य भारत में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी की चेतावनी

Heatwave Alert India: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई

Thailand से डिपोर्ट हुआ वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान, आज पहुंचेगा भारत

Thailand: भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात गैंगस्टर

Artemis 2 Mission: नासा का ऐतिहासिक चंद्र मिशन सफल, अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित लौटे

Artemis 2 Mission: अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA का Artemis 2 मिशन सफलतापूर्वक

US Iran Talks: ईरान को जे डी वैंस की चेतावनी, बातचीत से पहले बढ़ा तनाव

US Iran Talks: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वैंस ने शुक्रवार को

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. बच्ची के अपहरण के

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. प्रदेश में बढ़ा तापमान,