,

Kolkata rape-murder case: माथे पर काला कपड़ा बांधकर ममता बनर्जी के खिलाफ सड़क पर उतरे अधीर रंजन चौधरी, कहा- ‘CM खुद नहीं चाहतीं कि मामले की जांच हो…’

- Advertisement -
Ad imageAd image

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में हुई ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ बरर्बरता ने पूरे देश को हिला कर रखा हुआ है। बंगाल की मौजूदा टीएमसी सरकार पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। प्रदेश के कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने आज काला कपड़ा पहन और सिर पर काला कपड़ा बांध, ममता सरकार के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता को देखा गया। इस रैली को लेकर अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ममता सरकार ट्रेनी महिला के साथ हुए दुष्कर्म की सही से जांच नहीं होने देना चाहती है।

ममता पर भड़के अधीर रंजन चौधरी

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हम बंगाल के लोगों और मृतक डॉक्टर के परिवार की मांगों में अपना स्वर मिला रहे हैं… ममता बनर्जी खुद नहीं चाहती हैं कि इस मामले की ठीक से जांच हो क्योंकि कई रहस्य सामने आएंगे, वह नहीं चाहती कि ऐसा हो, इसलिए वह अनाप-शनाप बोलकर और लोगों को डराकर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही हैं… लेकिन यह एक जन आंदोलन बन गया है…”

बीजेपी ने क्या कहा?

कांग्रेस के अलावा बीजेपी भी ममता पर हमलावार है। केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा, “हमने राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस को 9 अगस्त से अब तक की पूरे घटनाक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। हमने उनसे अनुरोध किया कि पूरा बंगाल उनकी ओर बड़ी उम्मीद से देख रहा है, इसलिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो भी आवश्यक कदम उठाने हैं, वे उठाएं। राज्यपाल आज दिल्ली जा रहे हैं।” वहीं कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बलात्कार-हत्या मामले में न्याय की मांग को लेकर महिलाओं ने भी विरोध प्रदर्शन किया।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल

Chakrata Accident : चकराता सड़क पर भीषण हादसा, 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Chakrata Accident : चकराता। उत्तराखंड के चकराता में सहिया

Pakhanjur : नक्सली डंप से हथियारों के साथ मिले पैंगोलिन के शल्क, 11 लाख रुपये कीमत का दावा

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhanjur : पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर

Korba News : उफनाते नाले में बही स्कॉर्पियो, 3 दोस्त बीच धार फंसे,ऐसे बचाई जान…

रिपोर्ट: उमेश दहरिया, कोरबा Korba News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले