,

ग्वालियर: तीन शातिर बदमाशों पर रासुका की कार्रवाई, थाने में हर महीने देनी होगी हाजिरी, 50 हजार का भरना होगा बंधपत्र

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर,जिले में अपराधियों पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर तीन सक्रिय बदमाशों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्रवाई की है।

इन तीनों आरोपियों को आदेशित किया गया है कि वे अगले तीन महीनों तक हर महीने की पहली तारीख को संबंधित थाने में हाजिरी दें। इसके अलावा, प्रत्येक आरोपी को 50 हजार रुपए का बंधपत्र भी भरना होगा ताकि भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में लिप्त न रहें।

जानिए कौन हैं ये तीन आरोपी:

  1. आकाश राणा (निवासी त्यागी नगर)
    • आकाश के खिलाफ मुरार, सिरोल, थाटीपुर, झांसी रोड और क्राइम ब्रांच थानों में हमले, मारपीट और सट्टा संबंधित कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
    • यह बदमाश लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था।
  2. सर्वेश उर्फ भूरा तोमर (निवासी चिकसंतर, मुरार)
    • इस बदमाश पर मुरार थाने में हत्या और गंभीर मारपीट जैसे 8 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
    • क्षेत्र में दहशत फैलाने और हिंसक घटनाओं में संलिप्तता के कारण उस पर रासुका लगाया गया।
  3. विक्की जैन (निवासी संकटमोचन नगर, परसादीपुरा मुरार)
    • विक्की के खिलाफ मुरार थाने में 9 और थाटीपुर थाने में 1, कुल 10 केस दर्ज हैं।
    • इन मामलों में शांति भंग, अवैध गतिविधियाँ और झगड़ों की शिकायतें शामिल हैं।

प्रशासन का संदेश स्पष्ट

रासुका के तहत की गई यह कार्रवाई दर्शाती है कि प्रशासन शहर में अपराध और अराजकता फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। जिला प्रशासन और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई का उद्देश्य शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना है।

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Lawrence Bishnoi गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. करंट से कपड़ा…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…