,

कुल्लू और हमीरपुर में दो दर्दनाक हादसे: एक कार खाई में गिरी, चार की मौत; दूसरी घटना में युवक की जान गई, बच्ची बची

BY: Yoganand Shrivastva

कुल्लू, हिमाचल प्रदेश – हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में रविवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रोहतांग दर्रे के पास राहनीनाला क्षेत्र में एक कार सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि कार में कुल पांच लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। अभी तक मृतकों और घायल की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि शवों को खाई से निकालने का काम जारी है और साथ ही घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


हमीरपुर में बाइक फिसलने से युवक की मौत, बच्ची चमत्कारिक रूप से बची

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर क्षेत्र के आंसला गांव में एक अन्य सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार दो साल की बच्ची चमत्कारिक रूप से बच गई। हालांकि, बच्ची को चोटें आई हैं और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मनसुख कुमार के रूप में हुई है। वह अपने दोस्त कंचन कुमार और उसकी बेटी के साथ मोटरसाइकिल पर सफर कर रहा था। रास्ता फिसलन भरा और ऊबड़-खाबड़ होने के कारण कंचन ने कुछ दूरी पैदल तय करने और आगे मिलने को कहा।

मनसुख और बच्ची जब तय जगह पर नहीं पहुंचे, तो कंचन ने उनकी खोज शुरू की। काफी देर बाद गांववालों और पुलिस को सूचना दी गई। रात करीब 9 बजे पुलिस और होमगार्ड की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया।

अगले दिन सुबह तलाशी के दौरान मनसुख का शव और बच्ची घायल अवस्था में खाई में मिले। बच्ची को तुरंत सुजानपुर और फिर हमीरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…