,

भोपाल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताया हत्या का शक

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके में शनिवार रात एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक के मुंह से झाग निकलता देख परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए तीन युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दावा किया गया है कि मरने से पहले युवक ने खुद बताया कि उसे पीटने के बाद जबरन सल्फॉस की गोलियां खिलाई गई थीं और उसके साथ गलत हरकत की गई।

आम के कारोबार से जुड़ा था मृतक

मृतक की पहचान 23 वर्षीय सलमान खान पुत्र कल्लू खान निवासी ईटखेड़ी के रूप में हुई है। वह आम का व्यवसाय करता था। परिजनों के अनुसार, शनिवार को सलमान सूखी सेवनिया क्षेत्र में काकू शर्मा के बाग में आम की गाड़ी खाली कर कैरेट रखने गया था। वहां से लौटते समय रास्ते में राजा नामक युवक और उसके दो साथी मिले, जिन्होंने उसे रोका और बिना किसी कारण के मारपीट शुरू कर दी।

जबरन गोलियां खिलाकर छोड़ा

परिजनों के अनुसार, हमलावर सलमान को पास की एक दुकान में ले गए, जहां न केवल मारपीट की गई, बल्कि जबरन सल्फॉस की गोलियां भी खिलाई गईं। इसके बाद उसे एक कॉलेज के पास लाकर छोड़ दिया गया। सलमान किसी तरह अपनी बाइक तक पहुंचा और उसे चलाकर घर आया। घर पहुंचते ही वह गिर पड़ा और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। पूछने पर उसने पूरा घटनाक्रम बताया।

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि तीनों हमलावरों ने मिलकर सलमान के साथ मारपीट और जबरदस्ती की, फिर उसे जहर देकर मारने की कोशिश की। परिजनों ने यह भी बताया कि घटना से उनका या उनके बेटे का कोई पुराना विवाद नहीं था।

मर्ग कायम, दो संदिग्ध हिरासत में

मामले की जांच कर रहे एसआई इंदल सिंह ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

वीडियो बनाने और मोबाइल तोड़ने का आरोप

परिजनों ने यह भी दावा किया कि सलमान जब घर लौटा था तो उसके पास मोबाइल नहीं था। उसने बताया था कि आरोपियों ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और मारपीट व अमानवीय हरकतों की वीडियो भी बनाई। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कोई वीडियो रिकॉर्ड की गई थी या नहीं और आखिर इस मामले के पीछे वजह क्या थी।

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है, और परिजनों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस हर एंगल से पड़ताल कर रही है।

MP Politics : BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Politics : मध्यप्रदेश में सियासत एक बार फिर…

Delhi Rally : विपक्ष का सियासी मंच, PM ने बताया अराजकता का प्रपंच

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Delhi Rally : देश की राजनीति में लोकतंत्र, संविधान…

MP Politics : BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Politics : मध्यप्रदेश में सियासत एक बार फिर…

Bhopal: स्वदेशी अपनाकर ही 2047 तक आत्मनिर्भर बन सकता है भारत: सुरेंद्र शर्मा

Bhopal: भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं…

दिल्ली में आज Diljit Dosanjh का शो, रात 10 बजे तक चलेगा कार्यक्रम; पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Diljit Dosanjh : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत…