,

रायपुर में किसान-जवान-संविधान कार्यक्रम की तैयारी तेज

- Advertisement -
Ad imageAd image
Preparations for Kisan-Jawan-Samvidhan program in full swing in Raipur

छत्तीसगढ़ पहुंचे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने लिया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

रायपुर – कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सोमवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे, जहां वे राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले “किसान-जवान-संविधान” कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रविवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट रायपुर पहुंचे और आयोजन स्थल का गहन निरीक्षण किया।

पायलट ने दी जानकारी, तय होगी कांग्रेस की दिशा

मीडिया से चर्चा करते हुए सचिन पायलट ने कहा,

“यह कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी की भविष्य की दिशा तय करेगा। इसमें नीतियों, संगठन और जनता से संवाद की रणनीति तैयार की जाएगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है और आम जनता हर मोर्चे पर परेशान है।
कांग्रेस पार्टी इस स्थिति को लेकर सरकार को हर स्तर पर घेरने की योजना बना रही है।

‘आउटरीच प्रोग्राम’ के जरिए गांव-गांव पहुंचेगी कांग्रेस

सचिन पायलट ने बताया कि इस कार्यक्रम के बाद कांग्रेस पार्टी का एक बड़ा आउटरीच अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता गांव, तहसील और शहरों तक पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।