,

इंदौर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी गई श्रद्धांजलि, “एक देश, एक संविधान” को बताया दूरदर्शी विचार

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर में रविवार को जनसंघ के संस्थापक और महान विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम शहर के विजयनगर क्षेत्र स्थित उनकी प्रतिमा पर आयोजित हुआ, जिसमें भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और विधायक रमेश मेंदोला ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।


“देश के लिए पद भी छोड़ा, बंगाल को भारत में बनाए रखने की लड़ाई लड़ी”

कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों को याद किया। वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिद्धांतों के लिए जीवन जीने वाले नेता थे। उन्होंने किसी पद या सत्ता की परवाह किए बिना केवल देश को सर्वोपरि माना।

उन्होंने याद दिलाया कि 1946 में ही उन्होंने देश के विभाजन के संकेत पहचान लिए थे और तब से ही बंगाल में सक्रिय रहकर हिंदू बहुल इलाकों को भारत में बनाए रखने के लिए आंदोलन शुरू किया। उनकी इन्हीं कोशिशों के कारण आज पश्चिम बंगाल और पंजाब जैसे राज्य भारत का हिस्सा हैं।


अनुच्छेद 370 और राम मंदिर जैसे सपनों को बताया साकार

कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का विचार था – “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे।” उन्होंने कहा कि इस सपने को भाजपा की सरकार ने साकार कर दिखाया। मिश्रा ने कहा, “जब हम अनुच्छेद 370 को हटाने की बात करते थे, तो लोग मज़ाक उड़ाते थे। लेकिन आज वही सपना हकीकत में बदल चुका है।”

राम मंदिर निर्माण पर भी उन्होंने कहा कि वर्षों तक तारीख पूछी जाती रही, लेकिन आज भव्य मंदिर अयोध्या में तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता इस संकल्प के साथ काम कर रहा है कि भारत एक बार फिर विश्व गुरु बने।


मंत्री तुलसी सिलावट की पर्यावरण अपील

कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से एक विशेष आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी माताओं के नाम पर एक पौधा जरूर लगाएं। उन्होंने इसे मां के प्रति सम्मान और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक बताया।


नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही भारी उपस्थिति

कार्यक्रम में विधायक महेंद्र हार्डिया, पूर्व IDA अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, सभापति मुन्नालाल यादव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू, कमल बाघेला, MIC सदस्य राजेंद्र राठौड़, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष रघु यादव, घनश्याम शेर, बालमुकुंद सोनी, कंचन गिदवानी, पूजा पाटीदार समेत भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डॉ. मुखर्जी की जयंती को भाजपा ने एक विचार दिवस के रूप में मनाया, जिसमें उनके योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता, संविधान की समानता और पर्यावरण रक्षा का संदेश भी दिया गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल