,

ग्वालियर: रेप के आरोपी पूर्व तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान को कोर्ट से राहत, तीन दिन पहले किया था सरेंडर, फरारी में की धार्मिक यात्राएं

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर, दुष्कर्म के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे पूर्व तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान को ग्वालियर जिला न्यायालय से अंतरिम राहत मिल गई है। कोर्ट ने उनके द्वारा दाखिल की गई जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया है। चौहान ने तीन दिन पहले ही अदालत में आत्मसमर्पण किया था और जमानत की अर्जी पेश की थी।

क्या है मामला?

शत्रुघ्न सिंह चौहान पर एक 34 वर्षीय महिला ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। यह एफआईआर महिला थाने में 15 जनवरी 2025 को दर्ज कराई गई थी। महिला ने आरोप लगाया कि चौहान ने उसे वर्ष 2008 से 2025 तक अपनी पत्नी बनाकर रखा और कई बार दुष्कर्म किया।

एफआईआर के अनुसार, पीड़िता मूलतः भिंड की रहने वाली है। उसकी पहली शादी 2005-06 में हुई थी, लेकिन पति की मृत्यु के दो साल बाद 2008 में तहसीलदार चौहान का उसके घर आना-जाना शुरू हुआ। इसी दौरान चौहान ने महिला से संबंध बनाए और उसे शादी का झांसा दिया।

महिला का कहना है कि 10 अगस्त 2008 की रात भिंड के मानगढ़ गांव में उससे जबरन संबंध बनाए गए। इसके बाद तहसीलदार की जहां-जहां पोस्टिंग होती रही, वह महिला को वहीं अपने साथ रखता रहा।

पीड़िता ने दावा किया कि 2010 में चौहान ने रतनगढ़ माता मंदिर में सिंदूर भरकर प्रतीकात्मक रूप से शादी की थी। 2014 में महिला को एक पुत्र भी हुआ, जिसे उसने चौहान का ही बेटा बताया है। बाद में पता चला कि तहसीलदार पहले से तीन पत्नियों के पति हैं, जिससे विवाद शुरू हुआ और मामला दर्ज कराया गया।

फरारी और धार्मिक यात्राएं

एफआईआर दर्ज होने के बाद चौहान लगातार फरार हो गया। पुलिस ने उस पर ₹5,000 का इनाम भी घोषित किया था। इस दौरान उसने सुप्रीम कोर्ट सहित विभिन्न न्यायालयों में अग्रिम जमानत के प्रयास किए, लेकिन हर बार असफल रहा।

पूछताछ में चौहान ने बताया कि फरारी के दौरान वह प्रयागराज कुंभ में रुका और बाद में चारधाम यात्रा पर निकल गया। उसका कहना था कि वह मानसिक शांति की तलाश में धार्मिक स्थलों पर गया था।

अदालत में दी गई दलीलें और सबूत

चौहान के वकील ने कोर्ट में जो दलीलें और दस्तावेज प्रस्तुत किए, उनमें बताया गया कि पीड़िता पूर्व में अमित यादव नामक व्यक्ति की पत्नी थी, और जिस बच्चे को लेकर चौहान पर डीएनए का आरोप लगाया गया है, उसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

इन तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर अदालत ने मामले की परिस्थितियों को देखते हुए जमानत याचिका को मंजूर कर लिया है। पुलिस ने भी कोर्ट को सूचित किया कि अब आरोपी से पूछताछ पूरी हो चुकी है, और फिलहाल किसी रिमांड की आवश्यकता नहीं है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Rajgarh Accident: राजगढ़ हादसे के बाद धांसड़ गांव में मातम, एक साथ उठीं 6 अर्थियां, नम हुई हर आंख

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Rajgarh Accident देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र के

Rajgarh Accident: राजगढ़ हादसे के बाद धांसड़ गांव में मातम, एक साथ उठीं 6 अर्थियां, नम हुई हर आंख

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Rajgarh Accident देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र के

Delhi Police Alert: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट, 19 वांटेड आतंकियों के पोस्टर जारी

Delhi Police Alert स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को

कोमल के साथ Govinda की तस्वीरों पर सुनीता आहूजा का तंज, बोलीं- ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’

Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर

Colombia में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से ज्यादा घायल

Colombia: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को आए 7.4 तीव्रता के

Mohan Bhagwat का बड़ा विदेश दौरा, 25 अगस्त से अमेरिका-कनाडा और UK जाएंगे RSS प्रमुख

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जल्द

आज Balochistan का स्वतंत्रता दिवस! पाकिस्तान से अलग देश की मांग, विद्रोही समूह ने जारी किया संदेश

Balochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी गतिविधियों को लेकर एक बार

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। कई

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। भोपाल, आगर-मालवा

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अगस्त 2026, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों

Har Ghar Tiranga Campaign: कोटा में तिरंगा रैलियों ने दिया राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश

Har Ghar Tiranga Campaign: अलग-अलग ब्लॉकों में निकली तिरंगा रैलियां Har Ghar

Shekhpura Murder Case: मोबाइल मांगने पर डांट से भड़का खलासी, ट्रक चालक की हत्या का मामला सुलझा

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Shekhpura Murder Case शेखपुरा के नगर थाना क्षेत्र में 8