,

प्रेम सिंह तमांग ने ली सिक्किम के सीएम पद की शपथ, 30 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

- Advertisement -
Ad imageAd image

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के नेता प्रेम सिंह तमांग आज सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में करीब 30 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस कारण पलजोर स्टेडियम में तैयारियां जोरों से की जा रही हैं।सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के नेता प्रेम सिंह तमांग आज सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में करीब 30 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस कारण पलजोर स्टेडियम में तैयारियां जोरों से की जा रही हैं।

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के विधायक दल के नेता प्रेम सिंह तमांग ने आज सोमवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने गंगटोक में स्थित पालजोर स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान तमांग और उनके मंत्रिमंडल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तमांग दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। तमांग को दो जून को एसकेएम की बैठक के दौरान सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया था। शपथ ग्रहण समारोह शाम चार बजे शुरू हुआ जिसमें करीब 30,000 लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस आयोजन के मद्देनजर गंगटोक में सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गए हैं। हाल में हुए विधानसभा चुनावों में एसकेएम को 32 में से 31 सीट मिली थीं जबकि सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) को एक सीट मिली थी

पवन तमांग आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बता दें कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन पलजोर स्टेडियम में किया गया है। इस चुनाव में सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट को केवल एक सीट मिली है। फ्रंट के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री पवन चामलिंग दोनों ही सीटों पर हार गए हैं। बता दें कि तमांग के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के मद्देनजर गंगटोक नगर निगम क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थानों को आज के लिए बंद रखा गया है। बता दें कि इस निर्णय का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाना है। बता दें कि सोनम लामा, अरुण उप्रेती, समदुप लेप्चा, भीम हैंग लिंबू, भोज राज राय, जीटी धुंगेल, पुरुण कुमार गुरुंग और पिंटशो नामग्याल लेप्चा ने सिक्किम सरकार में मंत्री पद की शपथ ले ली है।

32 में से 31 सीटों पर एसकेएम ने दर्ज की जीत

बता दें कि सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा का नेतृत्व कर रहे तमांग ने सिक्किम विधानसभा चनाव 2024 में कुल 32 विधानसभा सीटों में से 31 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं एक सीट सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के खाते में गई है। बता दें कि 9 जून को केंद्र में भी एनडीए की सरकार बन गई है। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और उनके साथ ही 71 सांसदों ने मंत्रिपद की शपथ ली है। बता दें कि आज मंत्रिमंडल का बंटवारा होने की संभावना है।

सौरभ शर्मा के काले धन का राज: कहां लगाए गए करोड़ों रुपये

ICC Champions Trophy 2025: भारत के दो शहरों में ICC ट्रॉफी टूर का आयोजन किया

आज बाजार में ध्यान देने योग्य स्टॉक्स: 17 फरवरी 2025

Trump के हेलीकॉप्टर के बेहद करीब पहुंचा पैसेंजर विमान, वॉशिंगटन में मचा हड़कंप; जांच शुरू

Trump: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक हेलीकॉप्टर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. रायगढ़ में शिवा सारथी गैंग

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भिंड में सहायक सचिव

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 06 जून 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व