,

ग्वालियर में मां-बेटी की मौत का आरोपी पार्षद पुत्र गिरफ्तार: स्टंट करते थार कार से हुआ हादसा, पुलिस को गुमराह करने पर नया केस दर्ज

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर के बहोड़ापुर क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे के आरोपी हर्ष राय को पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उस काली रंग की थार SUV को भी जब्त कर लिया है, जिससे शुक्रवार रात हादसा हुआ था। इस दुर्घटना में बाइक सवार गौरा बाई और उनकी बेटी गौरी कुशवाह की मौत हो गई थी।

हादसे की जगह ही करता था थार से स्टंट

हादसे के बाद पुलिस को एक वीडियो फुटेज भी हाथ लगा है जिसमें आरोपी हर्ष राय अपनी थार गाड़ी से स्टंट करता दिख रहा है। वीडियो उसी इलाके का है जहां घटना हुई थी — बदनापुरा मोड़, मोतीझील रोड। आशंका जताई जा रही है कि ये वीडियो उसी दिन का हो सकता है जब मां-बेटी को टक्कर मारी गई थी। पुलिस इस वीडियो की फॉरेंसिक जांच करवा रही है।

गोलीकांड में फरार, फिर भी खुलेआम स्टंट

हर्ष राय 7 अप्रैल को हुए एक गोलीकांड में भी आरोपी है और तभी से पुलिस रिकॉर्ड में फरार चल रहा था। इसके बावजूद वह सरेआम थार से सड़कों पर स्टंट करता रहा। वीडियो में वह गाड़ी की स्टेयरिंग छोड़कर खड़ा होकर स्टंट करता नजर आता है, जो बेहद खतरनाक और गैरकानूनी है।

पुलिस को देने लगा झूठी जानकारी

गिरफ्तारी के बाद हर्ष राय ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने बयान दिया कि हादसा उसके एक दोस्त ‘हर्ष’ नाम के युवक ने किया है। मगर थाना प्रभारी जीतेन्द्र तोमर की टीम ने जब मोबाइल लोकेशन ट्रैक की तो पुष्टि हो गई कि घटना के समय हर्ष खुद वहीं मौजूद था और वही गाड़ी चला रहा था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अब हर्ष पर झूठी जानकारी देकर पुलिस को गुमराह करने का एक और मामला दर्ज किया जाएगा। इस केस में कुछ राजनीतिक लोगों के हस्तक्षेप की भी बात सामने आ रही है, जो आरोपी को बचाने की कोशिश में लगे थे।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात हर्ष राय की थार कार ने बदनापुरा रोड पर एक बाइक को टक्कर मार दी थी, जिस पर सोनू कुशवाह, उनकी मां गौरा बाई, और बहन गौरी कुशवाह सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी का मालिकाना हक और उसका स्टंट वीडियो सामने आने के बाद पुष्टि हुई कि वाहन पार्षद रेखा चंदन राय के बेटे हर्ष राय का ही था।

जांच जारी, जल्द हो सकती हैं और गिरफ्तारियां

पुलिस फिलहाल मामले की बारीकी से जांच कर रही है। हर्ष राय के साथ स्टंट में शामिल अन्य युवकों और संभावित राजनैतिक सहयोगियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Jharkhand में JPSC-JSSC विवाद को लेकर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन, CGL परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग

Jharkhand: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. दुर्ग के स्पा सेंटर में

MP: Top 10

MP: 1. सावन के दूसरे सोमवार पर महाकाल की विशेष आराधना सावन

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति