राजा रघुवंशी मर्डर केस: मीडिया के सामने आईं आरोपी राज कुशवाहा की मां और बहन, बेटे को बताया बेगुनाह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल: मेघालय हनीमून मर्डर केस, जिसमें राजा रघुवंशी की हत्या हुई और उनकी पत्नी सोनम मुख्य आरोपी बनकर सामने आई, लगातार नए मोड़ों से सुर्खियों में बना हुआ है। इस केस में आरोपी बनाए गए राज कुशवाहा की मां और बहन ने पहली बार मीडिया से बात की है और अपने बेटे को निर्दोष बताया है।

मां बोलीं – मेरा बेटा ऐसा नहीं कर सकता

इंडिया टीवी से बातचीत में राज की मां ने कहा,

“राज कभी गलत रास्ते पर नहीं चला। वह मेहनती और ईमानदार लड़का है। जब मैंने उससे पूछा कि क्या उसने राजा रघुवंशी का चेहरा देखा था, तो उसने कहा – अगर देखता, तो शायद खुद मर जाता। हमें इस घटना के बारे में किसी और से पता चला।”

उन्होंने आगे बताया कि सोनम उनके बेटे के साथ उसी दफ्तर में काम करती थी, लेकिन राज का किसी से कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं था।

“सोनम सिर्फ सेठ की बहन थी। वो काम के सिलसिले में फोन करती थी, जैसे और भी लड़कियां या गोविंद करते थे। मेरा लड़का किसी भी गलत चीज में शामिल नहीं हो सकता।”

बहन ने भी किया बचाव

राज की बहन ने भी भाई का बचाव करते हुए कहा,

“राज का किसी भी लड़की के साथ कोई अफेयर नहीं था। सोनम से हमारी एक बार गर्मियों में मुलाकात हुई थी जब उनकी टीम ऑफिस आई थी। इसके बाद हमने कभी उसे नहीं देखा। जो बातें पुलिस कह रही है, वो गलत हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि उनके भाई और उनके परिवार के अन्य सदस्य कभी किसी अपराध में शामिल नहीं हो सकते।

“विक्की हमारा भाई जैसा है। ये दोनों कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचा सकते।”

मां की भावुक अपील

राज की मां ने कहा कि जब उन्हें राजा रघुवंशी की मौत की खबर टीवी पर दिखी, तो पूरा परिवार टूट गया।

“राजा भी मेरे लिए बेटे जैसा था। उसकी मौत की खबर सुनकर पूरा परिवार दिन-रात रोता रहा। खाना तक नहीं खाया। जब राज मिट्टी देने गया, तो वो फूट-फूट कर रोया। मैं जानती हूं, एक 20 साल का बच्चा ऐसा जघन्य काम नहीं कर सकता।”

‘विशाल मेरे बेटे जैसा, आकाश को नहीं जानती’

राज की मां ने कहा कि वह विशाल सिंह को जानती हैं, लेकिन आकाश राजपूत से कोई परिचय नहीं है।

“विशाल मेरे बेटे जैसा है। मेरी बेटी उसे राखी बांधती है। मुझे पूरा भरोसा है कि मेरे बेटे को झूठे केस में फंसाया जा रहा है।”

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन