रायपुर ब्रेकिंग: VIP रोड के ओमाया LOD क्लब में बाउंसरों की गुंडागर्दी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raipur Breaking: Hooliganism by bouncers at Omaya LOD Club on VIP Road

युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट

रायपुर | राजधानी रायपुर के VIP रोड स्थित ओमाया LOD क्लब में देर रात एक बार फिर हंगामा और मारपीट का मामला सामने आया है। क्लब में रोहित तोमर और उसके प्राइवेट बाउंसरों ने दशमीत चावला उर्फ निक्की, निवासी कैपिटल सिटी, सद्दू, के साथ लाठी-डंडों और पंच से जमकर मारपीट की।

पुरानी रंजिश में हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

जानकारी के अनुसार यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया। मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसने मामले की शिकायत तेलीबांधा थाना पुलिस से की है। घटना के बाद युवक ने लिखित में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें रोहित तोमर और उसके बाउंसरों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया गया है।

पहले भी विवादों में रहा है रोहित तोमर

बताया जा रहा है कि रोहित तोमर का नाम पहले भी रायपुर के हाइपर क्लब में गोलीकांड जैसी गंभीर घटना में सामने आ चुका है। इस मामले ने राजधानी के क्लब कल्चर और सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलने के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने क्लब से CCTV फुटेज जब्त कर लिए हैं और मारपीट में शामिल सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक