,

फिल्म ‘होमबाउंड’ ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में बटोरी सुर्खियाँ, मध्य प्रदेश बना ग्लोबल सिनेमा का नया ठिकाना

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल: मध्य प्रदेश एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय फिल्मजगत में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहा है। 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के “Un Certain Regard” खंड में देश की ओर से एकमात्र चयनित भारतीय फिल्म ‘होमबाउंड’ को दर्शकों और आलोचकों से भरपूर सराहना मिली है। फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों ने 9 मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाकर फिल्म की प्रशंसा की, जो किसी भी फिल्म के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण होता है।

फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नीरज घेवन ने किया है, और यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। निर्माता हैं करण जौहर, और प्रमुख भूमिकाओं में हैं ईशान खट्टर, विशाल जेठवा, और जान्हवी कपूर। ‘मसान’ जैसी कल्ट फिल्म बना चुके निर्देशक नीरज घेवन की इस फिल्म ने एक बार फिर भारतीय सिनेमा की वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊँचाई दी है।

फिल्म की शूटिंग पूरी तरह से भोपाल और उसके आसपास के क्षेत्रों में की गई थी। इसका स्थानीय परिवेश, सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य ‘होमबाउंड’ की कहानी को सशक्त रूप देने में सहायक बना। अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली यह सराहना मध्य प्रदेश की फिल्म अनुकूल नीतियों और सुविधाजनक शूटिंग इकोसिस्टम की सफलता को दर्शाती है।

राज्य सरकार और टूरिज्म विभाग की बड़ी भूमिका

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति श्री शिव शेखर शुक्ला ने फिल्म की टीम को बधाई देते हुए कहा कि “मध्य प्रदेश अब न केवल शूटिंग के लिए आसान राज्य बन गया है, बल्कि यह रचनात्मकता और फिल्म निर्माण का नया केंद्र भी बन रहा है।” उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की नई फिल्म टूरिज्म पॉलिसी, सिंगल विंडो क्लियरेंस, और विशेष वित्तीय अनुदानों के कारण प्रदेश में अब तक 350 से अधिक फिल्मों और वेब सीरीज़ की शूटिंग हो चुकी है।

फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए अब तक 12 हिंदी फिल्में, 1 तेलुगु फिल्म और 6 वेब सीरीज को 24 करोड़ रुपये से अधिक का आर्थिक सहयोग दिया गया है। 2022 में मध्य प्रदेश को “मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट” का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

फिल्म की टीम ने जताया आभार

फिल्म की टीम ने मध्य प्रदेश में मिले सकारात्मक अनुभव के लिए राज्य सरकार और स्थानीय समुदायों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यहां की लोकेशन विविधता, सहज अनुमति प्रणाली और सहयोगी वातावरण के कारण उन्हें शानदार अनुभव मिला। टीम ने भविष्य में फिर से मध्य प्रदेश में शूटिंग की इच्छा भी जताई।

मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने दी शुभकामनाएँ

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने ‘होमबाउंड’ की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह फिल्म मध्य प्रदेश की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त बनाती है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की प्राकृतिक विविधता, ऐतिहासिक महत्व, और शूटिंग फ्रेंडली वातावरण के कारण राज्य अब वैश्विक फिल्मकारों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स