,

कैंसर से पीड़ित मरीजों की नि:स्‍वार्थ भाव से की जा रही सेवा अनुकरणीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Ad imageAd image
The selfless service being provided to cancer patients is exemplary: Chief Minister Dr. Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कैंसर के मरीजों की नि:स्वार्थ भाव से की जा रही सेवा अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विराट हॉस्पिस जबलपुर में भर्ती कैंसर  मरीजों से भेंट की, जिन्हें डॉक्टर भी जबाब दे चुके हैं और गरीब परिवारों के होने की वजह से जीवन के अंतिम समय में उन्हें देखभाल के लिये रखा गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को विराट हॉस्पिस जबलपुर में इस निस्वार्थ कार्य को संचालित करने वाली साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी से भी भेंट की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मरीजों से भेंट की और उनकी कुशल क्षेम जानी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ब्रह्मर्षि वावरा मिशन द्वारा संचालित यह प्रकल्प मानवता की सेवा की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने यहां गरीब परिवारों के कैंसर के मरीजों को दी जा रही सेवा और देखभाल के लिये साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी और उनके सहयोगियों को साधुवाद दिया।

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैंसर मरीजों से भेंट करने के पहले विराट हॉस्पिस परिसर में निर्माणाधीन कैंसर अस्पताल भवन का अवलोकन किया। विराट हॉस्पिस के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अखिलेश गुमास्ता ने ब्रेकी थेरेपी यूनिट सहित कैंसर मरीजों के उपचार के लिये निर्माणधीन अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। इस अस्पताल में कैंसर मरीजों का उपचार निःशुल्क दिया जायेगा। कैंसर मरीजों की रेडियो थेरेपी के लिए यहां अत्‍याधुनिक कोबॉल्‍ट मशीन भी स्‍थापित की जा रही है। भाभा एटमिक रिसर्च सेंटर से अनुमोदन मिलने के बाद इससे भी उपचार प्रारंभ कर दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विराट हॉस्पिस परिसर में स्थित गौशाला का भी अवलोकन किया। उन्होंने यहाँ गायों को गौ-ग्रास खिलाया। हॉस्पिस में भर्ती कैंसर के मरीजों को इसी गौशाला की गायों का दूध दिया जाता है और मरीजों को दिये जा रहे भोजन को पकाने में बायो गैस का इस्तेमाल किया जाता है। परिसर में लगाई गई आर्गेनिक सब्जियां ही मरीजों को भोजन में परोसी जाती हैं। करीब सवा तीन एकड़ क्षेत्र में फैले विराट हॉस्पिस परिसर में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। परिसर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाये गये हैं, ताकि यहाँ से निकला पानी नर्मदा नदी में जाकर न मिले।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विराट हॉस्पिस की संस्थापक साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी  द्वारा संचालित एक अन्य प्रकल्प ब्रम्हर्षि बावरा नर्मदा विद्यापीठ की कक्षा दसवीं की छात्रा माही बर्मन को वार्षिक परीक्षा में 96.6 प्रतिशत, कक्षा 11वीं की गणित संकाय की छात्रा चांदनी अहिरवार को 85 प्रतिशत और कक्षा 12वीं की वाणिज्य संकाय की छात्रा अनुराधा लोधी को वार्षिक परीक्षा में 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त होने पर प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री को इस अवसर पर विराट हॉस्पिस की ओर से आर्गेनिक सब्जियां और गिर गाय का घी भेंट किया गया। विराट हॉस्पिस के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अखिलेश गुमास्ता द्वारा अंग्रेजी में अनुवादित की गई रामायण की प्रति सौंपी गई।

मुख्यमंत्री के विराट हॉस्पिस के भ्रमण के दौरान लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री अजय विश्नोई एवं श्री अशोक रोहाणी, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रविकरण साहू सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्यजन उपस्थित थे।

Shikohabad Accident: शिकोहाबाद में करंट लगने से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए निजी एंबुलेंस का सहारा

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Shikohabad Accident फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

Train Accident: छपरा-सिवान रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Train Accident बिहार के छपरा-सिवान रेलखंड पर बुधवार

Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Khabar hatke: आईटी सेक्टर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस

Trump पर हमले की आशंका, गोल्फ कोर्स के पास हथियारों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बार

India Bangladesh Relations: भारत ने शेख हसीना के कार्यक्रम से बनाई दूरी, बांग्लादेश ने कहा- रिश्ते खराब नहीं करना चाहते

India Bangladesh Relations: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रस्तावित प्रेस

IMD Rain Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

IMD Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर