रायपुर: शहर के स्पा सेंटरों पर पुलिस की एक साथ दबिश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raipur: Police raids the city's spa centres simultaneously

आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर संचालक हिरासत में

राजधानी रायपुर में मंगलवार को पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न स्पा सेंटरों पर एक साथ दबिश दी। चारों दिशाओं में स्थित स्पा सेंटरों को इस कार्रवाई में शामिल किया गया। यह छापा CSP स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें चार टीमें बनाई गई थीं।

स्पा सेंटरों में कार्यरत युवतियों की डिटेल लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस को कई स्थानों पर आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं, जिसके बाद कुछ स्पा संचालकों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में महिला पुलिस बल को भी तैनात किया गया, जिससे जांच प्रक्रिया को पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ पूरा किया जा सके। शहर में चल रहे स्पा सेंटरों की आड़ में संदिग्ध गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने यह सख्त कदम उठाया है।

फिलहाल सभी टीमों द्वारा अलग-अलग स्पा सेंटरों की जांच जारी है और पुलिस इस पूरे मामले में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रही है। आने वाले समय में अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले स्पा सेंटरों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

यह छापामार कार्रवाई शहर में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण और सार्वजनिक नैतिकता की रक्षा की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG