,

सचिन पायलट ने आतंकी हमले में शहीद दिनेश मीरानिया को दी श्रद्धांजलि

- Advertisement -
Ad imageAd image
Raipur: Sachin Pilot paid tribute to Dinesh Mirania, martyred in terrorist attack

रिपोर्टर: सुधीर वर्मा

परिजनों से की मुलाकात

रायपुर, छत्तीसगढ़:
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट इन दिनों दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए दिनेश मीरानिया के निवास जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके शोकसंतप्त परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।

इस दौरान सचिन पायलट के साथ छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मंत्री मोहन मरकाम भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने आतंकी घटना की कड़ी निंदा की और शहीद के परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

ऑपरेशन सिंदूर पर सेना के शौर्य को सराहा

सचिन पायलट ने इस अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत सेना द्वारा किए गए साहसी अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आतंक के खिलाफ इस तरह की कार्रवाइयाँ हमारे जवानों की बहादुरी और समर्पण को दर्शाती हैं।

अमेरिका के सीजफायर प्रस्ताव को बताया अपमानजनक

अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों में सीजफायर की अपील को लेकर सचिन पायलट ने नाराज़गी जताई। उन्होंने इसे भारत की संप्रभुता और सुरक्षा बलों के सम्मान के खिलाफ बताया और कहा कि इस तरह के बयान भारतीय सेना के मनोबल को कमजोर करने का प्रयास हैं।

संविधान बचाओ यात्रा में होंगे शामिल

बता दें कि सचिन पायलट कल जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित “संविधान बचाओ यात्रा” में भी भाग लेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग, कानून-व्यवस्था में गिरावट और संविधानिक मूल्यों की रक्षा को लेकर आमजन को जागरूक करना है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जनमत तैयार करने की कोशिश कर रही है। सचिन पायलट की मौजूदगी से इस अभियान को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

आज का राशिफल 19 मई 2025: सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा?

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की