,

रोहित शर्मा टी20 के बाद अब वनडे और टेस्ट से भी लेगें सन्यास? भारतीय कप्तान कर दिया बड़ा खुलासा

- Advertisement -
Ad imageAd image

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टी20 विश्व कप में भारत को मिली खिताबी जीत के बाद अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं। रोहित ने कहा था कि वह भारत के लिए वनडे और टेस्ट में खेलते रहेंगे, लेकिन अब उन्होंने भविष्य को लेकर चुप्पी तोड़ी है। रोहित अमेरिका के डलास में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। रोहित से इस दौरान जब उनके भविष्य को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो आगे के बारे में ज्यादा विचार करते हैं, लेकिन भारतीय कप्तान ने आगे भी खेलने की उम्मीद जताई। रोहित ने कहा, मैं पहले भी कह चुका हूं कि मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो ज्यादा आगे की सोचता है।

टी20 में शानदार रहा रोहित का रिकॉर्ड

रोहित ने टी20 में 159 मैचों में 4231 रन बनाए और उनके नाम इस प्रारूप में सर्वाधिक पांच शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने करियर में दो बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता। रोहित 2007 में टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे और अब खुद की कप्तानी में भी उन्होंने यह खिताब जीता। रोहित के साथ ही विराट कोहली ने भी अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले लिया था। टी20 में भारत को नया कप्तान मिलेगा, लेकिन रोहित वनडे और टेस्ट में टीम की कमान संभालते रहेंगे।

टी20 से संन्यास लेने के बाद रोहित ने क्या कहा?

रोहित ने टी20 विश्व कप के खिताबी मैच के बाद कहा था, अलविदा कहने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता। यह मेरा आखिरी मैच भी था। जब से मैंने इस प्रारूप को खेलना शुरू किया है तब से मैंने इसका आनंद लिया है। मुझे इसका हर पल पसंद आया है। मैं यही चाहता था। मैं कप जीतना चाहता था।

Gwalior news: ग्वालियर को मिली देश के पहले Telecom Manufacturing Zone की सौगात, 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर

सिंधिया और सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में हुआ ऐतिहासिक MoU केंद्रीय

Tiffin IED Recovered: पखांजूर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 4 टिफिन IED बरामद

Tiffin IED Recovered: छत्तीसगढ़ के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों

Gold Silver Price Today: सोना ₹1.43 लाख, चांदी ₹2.16 लाख के पार, जानें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) की ताजा मौद्रिक

PoK में हालात बेकाबू! मुजफ्फराबाद मार्च के बीच गोलीबारी का दावा, कई लोगों की मौत

PoK: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर

Ajinkya Rahane ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर किया संन्यास का ऐलान

Ajinkya Rahane: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और टेस्ट क्रिकेट के

Salman Khan ने बेचा बांद्रा का फ्लैट, ₹3.5 करोड़ में हुई डील; जानिए अब कहां बनाएंगे नया आशियाना

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी प्रॉपर्टी को