श्रीलंका दौरे के पहले गंभीर दिखे भारतीय टीम के नए कोच, अपने और कोहली के रिश्ते को लेकर लोगों को लगाई फटकार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

आईपीएल 2023 के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच मैदान पर जो कुछ भी हुआ, उसने क्रिकेट की दुनिया को चौंका कर रख दिया था। तब गंभीर लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर थे और कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेल रहे थे। दोनों आरसीबी बनाम एलएसजी मैच के बाद मैदान पर ही भिड़ गए थे। दोनों की लड़ाई इतनी बुरी तरीके से हुई थी कि बाकी खिलाड़ियों को बीच बचाव के लिए आना पड़ा था। हालांकि, इसके बाद 2024 में गंभीर ने टीम बदली और वह केकेआर के मेंटर बन गए। इसके बाद केकेआर बनाम आरसीबी मैच के दौरान गंभीर को कोहली के साथ गले मिलते और हंस-हंसकर बात करते देखा गया। तब लगा कि सबकुछ ठीक हो चुका है।

विराट के साथ रिश्ते को लेकर क्या बोले गंभीर

टीम इंडिया के मुख्य कोच बनने के बाद गंभीर पहली बार मीडिया के सामने आए और उन्होंने मुख्य चयनकर्ता अगरकर के साथ मिलकर कई मुद्दों पर बातचीत की। इनमें विराट कोहली से उनके संबंध को लेकर भी बयान शामिल हैं। गंभीर ने कहा- विराट कोहली के साथ मेरा किसी तरह का रिश्ता टीआरपी के लिए नहीं है। यह दो परिपक्व लोगों के बीच रिश्ता है। फिलहाल, हम भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हम 140 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मैदान के बाहर उनके साथ मेरे बहुत अच्छे रिश्ते हैं। लेकिन, यह जनता को दिखाने के लिए नहीं है। यह महत्वपूर्ण नहीं है कि मैंने खेल के दौरान या उसके बाद उनके साथ कितनी बातचीत की है। कोहली एक संपूर्ण पेशेवर, विश्व स्तरीय एथलीट हैं और उम्मीद है कि वह इसी तरह आगे भी जारी रहेंगे। हम एक ही पृष्ठ पर हैं और भारत को गौरवान्वित महसूस कराने की कोशिश करेंगे। कभी-कभी, सिर्फ इसलिए कि हम सुर्खियां चाहते हैं, यह महत्वपूर्ण नहीं है। अभी, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम दोनों भारत को गौरवान्वित करने के लिए बेहद कड़ी मेहनत करेंगे और यही हमारा काम है।

बुमराह को क्यों दिया गया आराम

टी20 विश्व कप के बाद से बुमराह को आराम दिया गया है। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ न तो टी20 सीरीज और न ही वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। बुमराह ने पिछले साल ही एक साल तक चोट से जूझने के बाद वापसी की थी। हालांकि, उनकी वापसी जबरदस्त रही है और वह वनडे विश्व कप 2023 में धमाल मचाने के बाद टी20 विश्व कप 2024 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। हालांकि, उनके वर्कलोड को मैनेज करना सबसे बड़ी समस्या रही है। उन्हें किस मैच में खिलाया जाए और कब आराम दिया जाए, इसको लेकर भी गंभीर ने बातचीत की।

रोहित और कोहली ज्यादा से ज्यादा मैच खेलेंगे

गंभीर ने कहा- मैंने पहले भी कहा है, बुमराह जैसे किसी भी खिलाड़ी के लिए वर्कलोड मैनेजमेंट महत्वपूर्ण है। वह एक दुर्लभ गेंदबाज हैं, जिसे कोई भी टीम चाहेगी। आप चाहते हैं कि बुमराह महत्वपूर्ण मैच खेले। यही कारण है कि न केवल उनके लिए बल्कि अन्य तेज गेंदबाजों के लिए भी वर्कलोड मैनेजमेंट जरूरी है। अगर आप एक बल्लेबाज हैं, जो अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है, तो आप सभी प्रारूप खेल सकते हैं। रोहित और विराट ने अब टी20 से संन्यास ले लिया है, इसलिए वे अब से दो प्रारूप खेलेंगे। उम्मीद है कि वे अधिकांश मैचों के लिए उपलब्ध होंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope: 10-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल मेष राशि: आज का राशिफल आज का

swadesh Ajenda : चुनावी साल, बंगाल में बवाल, प्रोटोकॉल पर सवाल

By: Pramod Shrivastava swadesh Ajenda बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान की, चुनावी

Delhi दिल्ली के नांगलोई में DTC बस का कहर: 2 की मौत, हादसे से भड़की भीड़ ने फूंकी बसें

Delhi राजधानी के नांगलोई क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित डीटीसी (DTC)

Indore: बंगाली चौराहे के पास खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Report: Devendra Jaiswal Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बंगाली

रायपुर में CM Vishnu Deo Sai ने लिया संतों का आशीर्वाद, T20 वर्ल्ड कप जीत पर टीम इंडिया को दी बधाई

CM Vishnu Deo Sai: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को रायपुर स्थित

Panipat: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 7 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

Panipat: हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बराना में एक दर्दनाक हादसा

Lucknow: अकीदत और गम के साथ निकला 19वीं रमजान का ऐतिहासिक जुलूस

Report: Rashid Lucknow उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को 19वीं

Kasrawad: टोचन कर ले जा रही बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, बाल-बाल बची जान

रिपोर्टर,सेवकराम चौबे Kasrawad : खरगोन जिले के कसरावद थाना अंतर्गत सावदा-जावदा के

Nawada: एनएच-20 पर कंटेनर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो टोलकर्मी गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में रजौली थाना क्षेत्र

Lucknow सीएम योगी की माताजी पर अभद्र टिप्पणी: मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज, यूपी के 83 थानों में शिकायत

Lucknow मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के खिलाफ विवादित और अमर्यादित बयान

Kanpur : मंदिर परिसर में नॉनवेज खाने पर हंगामा, भक्तों ने महंत की जमकर की पिटाई

Kanpur उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित रावतपुर क्षेत्र से एक विवादित मामला

Madhupur मधुपुर-जसीडीह रेल मार्ग पर बड़ा हादसा: ट्रेन से गिरकर अज्ञात यात्री की मौत

Madhupur मधुपुर-जसीडीह मुख्य रेल खंड पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने

बलरामपुर में Congress Internal Conflict, नियुक्ति के बाद 10 नेताओं का सामूहिक इस्तीफा

Congress Internal Conflict: बलरामपुर। जिले में कांग्रेस संगठन के भीतर अंतर्कलह खुलकर

Morena: सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत, पति-पत्नी की मौत

Report: Pratap Bhagel Morena मुरैना जिले के सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर सोमवार

Raipur के उरला में सुबह 5 बजे हुई चाकूबाजी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Raipur: रायपुर में उरला थाना इलाके में सुबह 5 बजे सनत कुमार