,

विजय शाह केस- सुप्रीम कोर्ट में 19 मई को अगली सुनवाई

Vijay Shah case - next hearing in Supreme Court on May 19

प्रियंका गांधी बोलीं- अपने नेताओं को बचा रही बीजेपी, भोपाल में कांग्रेस का हल्लाबोल MLA गिरफ्तार

मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान मामलें में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 19 मई तक स्थगित कर दी है। गौरतलब है कि इसके पहले जबलपुर हाईकोर्ट ने कैबिनेट मंत्री के कर्नल सोफिया को लेकर दिए गए बयान पर स्वत संज्ञान लेने के साथ ही एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे । HC के निर्देश के बाद इंदौर स्थित महू के मानपुर थाने में शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी । मंत्री विजय शाह ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के इसी फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उन पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया था।

वहीं एमपी के मिनिस्टर का बयान आने के बाद से ही मामले को लेकर सियासत भी जौरों पर है इसी बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने X पर लिखा- पहले मध्यप्रदेश के एक मंत्री ने महिला सैनिकों पर अभद्र टिप्पणी की और अब उनके उपमुख्यमंत्री ने सेना का घोर अपमान किया है। बीजेपी अपने इन नेताओं पर कार्रवाई करने की जगह उन्हें बचाने में पूरा जोर लगा रही है। वह ऐसा करके हमारी सेना और देशवासियों को क्या संदेश देना चाहती है?

https://x.com/priyankagandhi/status/1923319957506461879

राज्यपाल से मिले कांग्रेस MLA’s का प्रतिनिधि मंडल
इधर मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को राज्यपाल से मिला और उन्हें पूरे मामले की जानकारी देने के साथ ही ज्ञापन सौंपकर मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करने की मांग की। इसके बाद कांग्रेसी विधायक काले कपड़ों में राजभवन के बाहर धरने पर भी बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायकों ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना रोष व्यक्त किया । जहां बार बार समझाने के बाद भी प्रदर्शनकारी वहां से नहीं उठे तो बाद में उन्हें पुलिस ने जबरन उठाया और गिरफ्तार करके ले गई। हालांकि, थोड़ी देर बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…