,

इराकी जहाज से भारत पहुंचे पाकिस्तानी और सीरियाई नागरिकों को लौटाया गया वापस

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

करवार (कर्नाटक), कर्नाटक के करवार बंदरगाह पर सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बरतते हुए एक इराकी मालवाहक जहाज के चालक दल में शामिल पाकिस्तानी और सीरियाई नागरिकों को भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं दी। सुरक्षा कारणों से इन नागरिकों को तुरंत उसी जहाज के जरिए वापस भेज दिया गया।

पाकिस्तानी और सीरियाई नागरिकों को नहीं दी उतरने की इजाजत

सूत्रों के अनुसार, इराक के अल जुबैर से रवाना हुआ यह जहाज करवार बंदरगाह पर बिटुमेन (कोलतार) लेकर पहुंचा था। चालक दल में 15 भारतीय, 1 पाकिस्तानी और 2 सीरियाई नागरिक शामिल थे। पोर्ट अधिकारियों ने जब जहाज पर मौजूद क्रू की राष्ट्रीयता की जांच की तो पाकिस्तानी और सीरियाई नागरिकों की पहचान होते ही सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया।

आतंकी हमले के बाद सुरक्षा निर्देश सख्त

गौरतलब है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत में सुरक्षा के स्तर को बढ़ा दिया गया है। इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी, जिनमें से कई पर्यटक थे। इसी के चलते केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के साथ सभी वीज़ा सुविधाएं रद्द कर दी थीं और पाकिस्तानी झंडे वाले जहाजों के भारतीय बंदरगाहों में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है।

मोबाइल जब्त, तटीय निगरानी कड़ी

बंदरगाह अधिकारियों ने बताया कि तीनों विदेशी नागरिकों को दो दिन तक जहाज में ही रहने के लिए कहा गया और उनका किसी से भी संपर्क न हो, इसके लिए उनके मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए। माल की डिलीवरी के बाद उन्हें उसी जहाज के साथ वापस भेज दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान तटीय सुरक्षा बलों ने बंदरगाह पर निगरानी और गश्त बढ़ा दी थी।

मानक प्रोटोकॉल के तहत हुई कार्रवाई

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “अंतरराष्ट्रीय जहाजों पर विभिन्न देशों के नागरिक चालक दल का हिस्सा होते हैं, लेकिन भारत में उन्हें उतरने की अनुमति केवल विशेष मंजूरी के बाद ही दी जाती है। मौजूदा हालात को देखते हुए, यह निर्णय एहतियात के तौर पर लिया गया।”

तटीय सुरक्षा निरीक्षक निश्चल कुमार ने भी पुष्टि की कि तटीय क्षेत्र में सुरक्षा चौकसी और अधिक बढ़ा दी गई है, खासकर ऐसे समय में जब भारत की सीमाएं और संवेदनशील बिंदु सतर्क निगरानी में हैं।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की