रायपुर: राजधानी रायपुर में एक बार फिर खारुन नदी ने जान ले ली। सात पाखर डेम में नहाने गए युवक अजय यादव की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा मुजगहन थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार देर शाम हुआ।
मृतक की पहचान 37 वर्षीय अजय यादव के रूप में हुई है, जो श्रीनगर, गुढियारी रायपुर का निवासी था। जानकारी के अनुसार, अजय यादव नहाने के लिए खारुन नदी के सात पाखर डेम गया था, जहां गहराई में जाने के कारण वह पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद उसका शव नदी से बाहर निकाला गया।
गौरतलब है कि खारुन नदी खासतौर पर कंदूल गांव के पास बने एनीकेट क्षेत्र में जानलेवा साबित हो रही है। केवल अप्रैल माह में ही एक सप्ताह के भीतर 6 लोगों की जान इस नदी ने ले ली थी, और अब तक कुल 7 लोगों की मौत इसी क्षेत्र में हो चुकी है।
लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने डेम और एनीकेट क्षेत्र में चेतावनी बोर्ड लगाने, बैरिकेडिंग करने और गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाएं रोकी जा सकें।
Also Read:आज का राशिफल: इन 3 राशियों को आज बचकर रहना होगा! 13 मई 2025 भविष्यवाणी




