,

ग्वालियर एयरबेस हाई अलर्ट पर, सुरक्षा व्यवस्था सख्त , आपातकालीन कंट्रोल रूम सक्रिय

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर : भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा सैन्य तनाव के मद्देनज़र ग्वालियर स्थित महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पाकिस्तान की ओर से सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले की आशंका के चलते एयरबेस और इसके आस-पास के क्षेत्रों में अत्यधिक सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं।

एयरबेस की चारों दिशाओं में पुलिस और सुरक्षाबलों ने सुरक्षा घेरा बना लिया है, जो करीब 5 किलोमीटर के दायरे को कवर कर रहा है। गुरुवार देर रात से ही सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में गश्त तेज कर दी है।

फ्लाइट संचालन स्थगित, एयरपोर्ट पर सन्नाटा

एहतियात के तौर पर आज ग्वालियर से संचालित होने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। यात्री सुविधाओं और एयर ट्रैफिक को संभालने के लिए आपातकालीन नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे सक्रिय रहेगा।

होटल, मॉल, सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी बढ़ी

न केवल एयरबेस, बल्कि शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों जैसे होटल, मॉल, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सीसीटीवी और डॉग स्क्वॉड की मदद से हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

स्थानीय प्रशासन की अपील

प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है। ग्वालियर पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, जिस पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दी जा सकती है।

Yogi Adityanath: राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक…