मोदी सरकार 3.0 का बजट कितना कारगर, सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं में बताने की होड़, जानें किसने क्या कहा?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश किया। इसमें युवाओं, किसानों, गरीबों और महिलाओं को ध्यान में रखा गया है। लेकिन विपक्ष अब इस बजट को लेकर केंद्र सरकार को घेरता हुआ नजर आ रहा है। जबकि सत्ता पक्ष इस बजट को देश के हित में बता रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस नेता ने क्या कहा? योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा?
बजट को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन में देश की नई संसद में वित्त मंत्री ने देश का आम बजट प्रस्तुत किया है। ये बजट 140 करोड़ देशवासियों की आशा, आकांक्षा और अमृत काल के संकल्पों को पूरा करने वाला सिद्ध होगा। आम बजट 2024-25 आत्मनिर्भर और विकसित भारत का एक दस्तावेज है। इस बजट में अंत्योदय की पावन भावना विकास की असीम संभावना है। इस बजट में किसानों की समृद्धि के लिए 1 लाख 52 हजार करोड़ रुपए कृषि और सहायक सेक्टर के लिए, महिला सशक्तिकरण के लिए 3 लाख करोड़ से अधिक का प्रावधान किया गया है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की आबादी इससे लाभान्वित होने वाली है… ”

बजट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं में तू-तु मैं-मैं
केंद्रीय बजट 2024 पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “विकसित भारत के आधार पर जो बजट प्रस्तुत किया गया है…मैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देना चाहता हूं जिनके माध्यम से महंगाई दर पर कंट्रोल करने की जो भावना है, वो परिलक्षित होती है…निश्चित रूप से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में अपनी एक नई पहचान कायम करेगा…” मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, “मोदी सरकार का पुराना इतिहास बताता है कि ये 2 करोड़ रोजगार के वादे के साथ सत्ता में आई थी… 4 करोड़ रोजगार यानि दोगुना झूठ, डबल इंजन की, नरेंद्र मोदी की सरकार यानि डबल झूठ… पूरा बजट आने के बाद प्रतिक्रिया देंगे…” निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, “…अभी 4 करोड़ नौकरी की बात कर रहे हैं लेकिन 10 साल में आपने कितनी नौकरी दी?… नीतीश कुमार किंगमेकर रहे हैं लेकिन उन्हें विशेष पैकेज भी नहीं दिया… जितनी बंद पड़ी फैक्ट्रियां हैं उसपर कुछ दीजिए, एयरपोर्ट पर दीजिए… विशेष पैकेज, विशेष राज्य के लिए भीख मत मांगिए आप(JDU) मंत्रिमंडल से हट जाइए…” केंद्रीय बजट पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, “अगर मुख्य बातें सामने आ गईं तो सरकार की पोल खुल जाएगी। सरकार गलत है और दिखावा कर रही है… इस बजट में कुछ भी नहीं है और यह केवल गुमराह करने वाला है।” कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने केंद्रीय बजट को लेकर कहा, “नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से डरा हुआ बजट है… इनका अपना विजन कुछ नहीं है, बोलने को तो बहुत कुछ बोला जाता है अब देखना होगा कि ये अमल में कैसे लाएंगे…” केंद्रीय बजट पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, “यह ‘कुर्सी बचाओ’ बजट है। जो NDA में है, नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को अपने साथ रखने के लिए यह बजट है, यह बजट देश के लिए नहीं है। बंगाल के लिए तो कुछ भी नहीं है, वे बंगाल को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं, उनका बंगाल से सफाया होगा।” समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्रीय बजट पर कहा, “अगर हम उत्तर प्रदेश को देखें तो निवेश की स्थिति क्या है? इनके जो प्रोजेक्ट चल रहे हैं वह कभी समय पर पूरे नहीं हुए… अच्छी बात है कि बिहार और आंध्र प्रदेश को विशेष योजनाओं से जोड़ा गया है लेकिन उत्तर प्रदेश जैसा राज्य जो प्रधानमंत्री देता है क्या वहां के किसानों के लिए बजट में कुछ है?…” कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केंद्रीय बजट पर कहा, “यह एक निराशाजनक बजट है, मुझे आम लोगों के सामने आने वाले प्रमुख मुद्दों के बारे में कुछ भी सुनने को नहीं मिला… आम लोगों की आय में सुधार के लिए उठाए गए किसी भी कदम का अपर्याप्त उल्लेख था। जब बात गंभीर आय असमानता की आती है तो सरकार की ओर से हमें बहुत कम देखने को मिलता है…” केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “ये एक तरीके से सबके लिए सपनों को बजट है। हर वर्ग के लिए और खासकर युवाओं, महिलाओं के लिए। इस बजट से रिकॉर्ड इंफ्ररास्ट्राकचर का आवंटन हुआ है…पूर्वी राज्यों के लिए जो आर्थिक रूप से पिछड़ा है, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश और उत्तर पूर्व के लिए जो घोषणा हुई है उससे पूर्वी भारत आर्थिक हब के रूप में उभर कर आएगा।” भाजपा सांसद बसवराज बोम्मई ने केंद्रीय बजट पर कहा, “कुछ पिछड़े क्षेत्र हैं जिन्हें पिछली सरकारों ने नजरअंदाज किया है, इसलिए क्षेत्रीय असंतुलन को संतुलन में लाने की कोशिश की जा रही है।” केंद्रीय बजट 2024 पर मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, “महिलाओं की सुरक्षा को लेकर होना चाहिए था, (बजट में)कुछ भी नहीं है…किचन का ध्यान नहीं रखा गया है क्योंकि सरकार मंहगाई के बारे में कोई कदम नहीं उठाना चाह रही है…” केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा, “एक विकसित भारत, एक आत्मनिर्भर भारत के लिए पूर्ण रूप से सुनिश्चित किया गया है। प्रधानमंत्री जी की सोच है कि अमृतकाल से शताब्दी काल के सफर में भारत निश्चित रूप से एक विकसित भारत का रूप धारन करे वो इस बजट का मुख्य अंश है। हर एक क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए बजट का पूर्ण रूप धारण हुआ है।” केंद्रीय बजट 2024 पर केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा, “यह बजट पूरे देश के लिए एक संतुलित बजट है, जिसमें 4 स्तंभ हैं(महिला, युवा, किसान, गरीब)… जैसे हम कहते हैं कि बिहार में बहार है NDA की सरकार है, बिहार को सुपर पैकेज दिया गया है…”

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP पेंशनर्स ने उठाई आवाज, जनवरी 2026 से 2% डीआर बढ़ाने की मांग

MP: मध्यप्रदेश में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार के सामने एक महत्वपूर्ण

Strait of Hormuz से गुजरी LNG की पहली खेप, भारत के लिए राहत भरी खबर

Strait of Hormuz: अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल युद्धविराम कायम है,

Box Office पर गिरी ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ की कमाई, ‘माइकल’ ने संभाला मोर्चा

Box Office: देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब सिनेमाघरों

MP पेंशनर्स ने उठाई आवाज, जनवरी 2026 से 2% डीआर बढ़ाने की मांग

MP: मध्यप्रदेश में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार के सामने एक महत्वपूर्ण

Canada में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में हंगामा, खालिस्तान समर्थकों ने की नारेबाजी

Canada: पॉपुलर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के कनाडा कॉन्सर्ट में विवाद

Washington DC मेयर चुनाव में भारतीय मूल की रिनी संपत मजबूत, AHC का मिला समर्थन

Washington DC: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में मेयर चुनाव को लेकर

NH43 car accident: एनएच-43 पर बड़ा हादसा टला, नहर में गिरी स्विफ्ट कार, सभी यात्री सुरक्षित

NH43 car accident: कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर के पास नेशनल हाईवे-43

Dawood Ibrahim के करीबी सलीम डोला भारत डिपोर्ट, खुफिया एजेंसियों की पूछताछ शुरू

Dawood Ibrahim: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी माने जाने वाले सलीम

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी, दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में येलो अलर्ट

Weather Update: देश के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. लोरमी में संदीप पाठक

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पचोर में ट्रक-पिकअप की

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 28 अप्रैल 2026, मंगलवार का दिन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि

Jamshedpur FTS युवा जमशेदपुर की बड़ी उपलब्धि: राष्ट्रीय सम्मेलन “अभिज्ञा 3.0” में जीते 4 पुरस्कार

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur होटल रामाडा, रांची में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'

Bhagalpur : हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Bhagalpur जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में एक नवविवाहिता