जमीन माफिया की प्रताड़ना से तंग आकर कोरवा युवक ने की आत्महत्या, केस दर्ज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Tired of harassment by land mafia, Korwa youth committed suicide, case registered

रिपोर्टर: सुनील कुमार ठाकुर

बलरामपुर, छत्तीसगढ़ — जिले के बारियों चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेसकी में एक कोरवा जनजाति के युवक ने जमीन माफिया की लगातार धमकियों और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक और उसका परिवार पहले ही इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर से कर चुके थे, जिसमें उन्होंने फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री करवाने और कब्जा करने की साजिश का आरोप लगाया था।

वीडियो 01 के अनुसार, शिकायत दर्ज कराने के बाद से ही आरोपी मृतक परिवार को लगातार डरा-धमका रहे थे। जमीन माफिया, एक क्रेशर मालिक, पटवारी और उप-पंजीयक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

इस उत्पीड़न से मानसिक रूप से टूट चुके युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद जब आदिवासी समाज ने विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी, तब जाकर प्रशासन हरकत में आया और एफआईआर दर्ज की गई।

अब क्रेशर मालिक, जमीन माफिया, पटवारी और उप-पंजीयक सहित अन्य लोगों पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। आदिवासी समाज ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा की मांग की है।

Petrol Diesel Demand : रायपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी की अपील के बाद लंबी कतारें

Petrol Diesel Demand : राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल

Bhojpur -बक्सर MLC उपचुनाव: राजद के सोनू कुमार राय की बड़ी बढ़त, क्या पहुंचेगा जीत का आंकड़ा?

Report: Neha gupta Bhojpur बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण भोजपुर-बक्सर स्थानीय

Electric Vehicle Initiative : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपनाया ई-व्हीकल, दिया स्वच्छ ऊर्जा का संदेश

Electric Vehicle Initiative : प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर खरीदा ई-व्हीकल

Katihar: ANM कॉलेज की छात्राओं का ‘हल्ला बोल’, शिक्षिका के व्यवहार के खिलाफ घंटों जाम रही मुख्य सड़क

संवाददाता: मनोज कुमार Katihar (बिहार): जिले के मनिहारी स्थित एएनएम कॉलेज में

Job अमेरिका में AI की धूम: करियर को दें नई उड़ान और सुनिश्चित करें अपना H-1B वीजा

Job आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने आज के दौर में वैश्विक तकनीकी परिदृश्य