,

फिरोजाबाद: नगर निगम में भ्रष्टाचार के विरोध में बीजेपी पार्षदों ने कराया मुंडन

Firozabad: BJP councillors shaved their heads in protest against corruption in the municipal corporation

स्थान: फिरोजाबाद | रिपोर्ट

फिरोजाबाद नगर निगम में बढ़ते भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अनदेखी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। नगर निगम परिसर में मंगलवार को भाजपा पार्षदों ने सामूहिक रूप से मुंडन कराकर अपनी ही पार्टी की सरकार और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

गौरतलब है कि केंद्र, उत्तर प्रदेश और नगर निगम—तीनों जगह भाजपा की सरकार है, जिसे ट्रिपल इंजन की सरकार कहा जा रहा है। इसके बावजूद भाजपा के पार्षद ही अब अपनी सरकार के अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।

पूरा मामला 16 अप्रैल से शुरू हुआ, जब वार्ड नंबर 32 की पार्षद नीटू शर्मा नगर निगम में भ्रष्टाचार के विरोध में अकेले मुंडन कराने पहुंची थीं। लेकिन वहां मौजूद बाल्मीकि समाज के कुछ लोगों ने उन्हें यह कहते हुए बाहर निकाल दिया कि वे उनके समाज को लेकर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर रही थीं। उनके खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।

इस घटना के दो दिन बाद नीटू शर्मा को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस पूरे घटनाक्रम और नगर निगम में लगातार सामने आ रहे भ्रष्टाचार के विरोध में, मंगलवार को वार्ड नंबर 25 के भाजपा पार्षद मुनेंद्र यादव और वार्ड नंबर 11 की पार्षद शशि यादव के पति पंकज यादव ने नगर निगम परिसर में मुंडन कराकर विरोध दर्ज कराया।

खास बात यह रही कि मुंडन कराने वाले व्यक्ति भी एक भाजपा पार्षद ही थे—वार्ड नंबर 23 के पार्षद आशीष यादव। उन्होंने स्वयं अपने हाथों से अन्य पार्षदों का मुंडन किया, जिससे विरोध को प्रतीकात्मक से अधिक सशक्त संदेश मिला।

मुंडन के बाद पार्षदों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है और अधिकारी जनता के प्रतिनिधियों की बात नहीं सुनते। यदि उनकी समस्याओं और शिकायतों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

Ramayan के लिए एआर रहमान ने छोड़ीं 10-12 फिल्में, 3 साल तक तैयार किया म्यूजिक; बोले- इस फैसले पर गर्व है

Ramayan: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' अपने भव्य बजट, शानदार स्टारकास्ट और…

India-Nepal Relation को मिलेगी नई मजबूती, PM मोदी और बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

India-Nepal Relation: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) की दो दिवसीय…

Sheikh Hasina की वापसी की अटकलों के बीच बांग्लादेश अलर्ट, भारत से लगी सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की दिसंबर में स्वदेश…

Tamil Nadu में भीषण सड़क हादसा, कार पेड़ से टकराई; 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

Tamil Nadu: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क…

CG: सड़क हादसों में 4 की मौत, जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में बादलों ने रोकी रात की ठंड, अब 2…

MP: प्रदेश में बादल-बारिश का अलर्ट, जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP: 1. आधे मध्य प्रदेश में छाए बादल, पूर्वी हिस्से में बारिश…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 22 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…