,

झांसी: कंगना रनौत के मामले में सुनवाई टली

Jhansi: Hearing in Kangana Ranaut's case postponed

कोर्ट ने बहस के लिए 21 अप्रैल की तय की अगली तारीख
भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ चल रहे एक मामले में आज स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान कंगना की ओर से उनके स्थानीय अधिवक्ता ने लिखित बहस पेश की, लेकिन बादी पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज की।

बादी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा के साथ दुर्ग विजय सिंह भैया, रामदत्त दिवाकर, आर.एस. मौर्य, सुरेंद्र लाखन, राकेश नौहवार, राजेंद्र गुप्ता, धीरज बी.एस. फौजदार, उमेश जोशी, नवीन वर्मा, ओपी वर्मा, अजय सागर सहित कई अधिवक्ताओं ने यह आपत्ति उठाई कि कंगना की तरफ से दाखिल वकालतनामा और लिखित बहस में उनके हस्ताक्षर संदिग्ध हैं।

अधिवक्ताओं का कहना था कि न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार किसी भी प्रतिवादी द्वारा दाखिल किए गए दस्तावेजों के साथ आधार कार्ड, हस्ताक्षर और फोटो संलग्न होना आवश्यक होता है, जो इस मामले में अनुपस्थित थे।

इस पर कंगना के अधिवक्ता ने अदालत से बहस के लिए समय देने की प्रार्थना की। इसके जवाब में वादी पक्ष के अधिवक्ताओं ने आपत्ति जताते हुए कहा कि कंगना रनौत पिछले नौ महीने से लगातार मामले को टालने का प्रयास कर रही हैं, और अब उनके अधिवक्ता बहस के लिए समय मांग रहे हैं।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 21 अप्रैल 2025 की तारीख निर्धारित की है। अब अगली तिथि पर बहस सुनी जाएगी और मामले की आगे की कार्यवाही तय की जाएगी।

17 अप्रैल 2025 का राशिफल: करियर में सफलता और धन लाभ के शुभ योग

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…