,

नंदगांव में उमड़ा लोगों का हुजूम, लट्ठमार होली खेलने पहुंचे बरसाना के हुरियारे

रिपोर्ट, खन्ना सैनी

मथुरा: होली में अब मात्र चंद दिनों का समय रह गया है। वहीं मथुरा और वृंदावन में होली के रंग अभी से उड़ने लगे हैं। यहां तरह-तरह की होली होती है और सबसे खास है लट्ठमार होली। वही आज नंदगांव में लट्ठमार होली को देखने के लिए दूर-दराज से लोग आ रहे हैं। न सिर्फ भारत, बल्कि विदेशों से भी होली के रंग में रंगने के लिए लोग मथुरा वृंदावन नंदगांव बरसाना पहुंच रहे हैं। वही आज राविवार शाम को नंदगांव में लट्ठमार होली देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा। यहां राविवार को बरसाना से नंदगांव पहुंचे हुरियारों का रंग और लाठियों से स्वागत किया गया। नंदीश्वर पर्वत पर स्थित नंदभवन में नंदगांव की हुरियारिनों ने बरसाना के हुरियारों पर खूब प्रेमपगी लाठियां बरसाईं। हुरियारों ने ढाल से हर वार का बचाव किया। पुरातन संस्कृति से सजी नंदगांव की लट्ठमार होली ने द्वापरयुगीन उत्सव को जीवंत कर दिया। नंदगांव में रंगों की झमाझम वर्षा सुबह से ही तन-मन को तरबतर करती रही। भक्ति में मस्ती का उत्सव नंद भवन के आंगन में सिमटा रहा। मर्यादा के लंबे घूंघट की ओट से हंसी ठिठोली का मस्ती भरे लहजे से जवाब मिला। प्रेम से पगे लठ खाने के लिए हुरियारों का उल्लास भी चरम पर था।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

Ramayan के लिए एआर रहमान ने छोड़ीं 10-12 फिल्में, 3 साल तक तैयार किया म्यूजिक; बोले- इस फैसले पर गर्व है

Ramayan: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' अपने भव्य बजट, शानदार स्टारकास्ट और…

India-Nepal Relation को मिलेगी नई मजबूती, PM मोदी और बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

India-Nepal Relation: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) की दो दिवसीय…

Sheikh Hasina की वापसी की अटकलों के बीच बांग्लादेश अलर्ट, भारत से लगी सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की दिसंबर में स्वदेश…

Tamil Nadu में भीषण सड़क हादसा, कार पेड़ से टकराई; 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

Tamil Nadu: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क…

CG: सड़क हादसों में 4 की मौत, जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में बादलों ने रोकी रात की ठंड, अब 2…

MP: प्रदेश में बादल-बारिश का अलर्ट, जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP: 1. आधे मध्य प्रदेश में छाए बादल, पूर्वी हिस्से में बारिश…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 22 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…