अनु मलिक की बेटी अदा के अनोखे फैशन ने बटोरी सुर्खियां, लोगों के कमेंट्स हुए वायरल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक की फैमिली आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहती है, लेकिन हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनकी छोटी बेटी अदा मलिक के लुक ने सभी का ध्यान खींच लिया। यह खास मौका था अशुतोष गोवारिकर के बेटे की शादी, जहां अनु मलिक अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे।

परिवार संग नजर आए अनु मलिक

इवेंट के दौरान अनु मलिक और उनका परिवार ऑल-ब्लैक थीम में नजर आया। जहां अनु मलिक ने ब्लैक कोट-पैंट पहना था, वहीं उनकी पत्नी ने ब्लैक क्रिस्टल वर्क वाला काफ्तान गाउन कैरी किया। उनकी बड़ी बेटी अनमोल मलिक ब्लैक साड़ी में बेहद सिंपल और एलिगेंट लग रही थीं, लेकिन असली चर्चा उनकी छोटी बेटी अदा मलिक के लुक को लेकर हुई।

अदा मलिक का लुक बना चर्चा का विषय

अदा मलिक ने ब्लैक शरारा पहना था, लेकिन उनके कपड़ों से ज्यादा उनका अतरंगी मेकअप सुर्खियों में रहा। उन्होंने अपनी आंखों को हाईलाइट करने के लिए इतना हैवी आई-मेकअप किया था कि सोशल मीडिया पर लोग इस लुक पर तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे।

यूजर्स के रिएक्शन

जैसे ही तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए, सोशल मीडिया पर लोग उनके लुक पर मजेदार और चौंकाने वाले कमेंट्स करने लगे। किसी ने उनकी आंखों की तुलना धारदार तलवार से की, तो किसी ने उनके मेकअप को अनोखा और हटके बताया।

फैशन को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं अदा

यह पहली बार नहीं है जब अदा मलिक अपने लुक को लेकर चर्चा में आई हैं। वह अक्सर अपने बोल्ड और एक्सपेरिमेंटल फैशन की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, इस बार उनका लुक कुछ ज्यादा ही अनोखा था, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब रिएक्ट किया।

फैशन और ट्रेंडिंग स्टाइल पर लोगों की मिलीजुली राय

जहां कुछ लोगों को अदा मलिक का लुक स्टाइलिश और हटके लगा, वहीं कई यूजर्स को उनका आई-मेकअप बहुत ज्यादा ओवर-द-टॉप लगा। लेकिन एक बात तो तय है कि इस इवेंट में वह सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाले चेहरों में से एक थीं।

पीएम मोदी ने जामनगर में वंतारा रेस्क्यू सेंटर का किया दौरा..यह भी पढ़े

Palari Municipal Election में कांग्रेस का दबदबा, अध्यक्ष पद यानेश साहू ने जीता

Palari Municipal Election: अध्यक्ष पद में रोमांचक मुकाबला, यानेश साहू ने 506

टीम इंडिया को बड़ा झटका!Virat Kohli अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर, हैमस्ट्रिंग चोट बनी वजह

Virat Kohli: भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली बहुप्रतीक्षित सीरीज से

राम चरण की ‘Peddi’ को दर्शकों का मिला शानदार रिस्पॉन्स, पहले दिन सोशल मीडिया पर छाए एक्टर

Peddi: साउथ सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' सिनेमाघरों

Delhi में पीएम मोदी से मिले रबि लामिछाने, भारत-नेपाल संबंधों को नई दिशा देने पर हुई चर्चा

Delhi: नेपाल की राजनीति में उभरते प्रमुख नेताओं में शामिल राष्ट्रीय स्वतंत्र

Kuwait एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले में भारतीय नागरिक की मौत, कई घायल; भारत ने की कड़ी निंदा

Kuwait: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे

केरल में आज दस्तक दे सकता है Monsoon, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Monsoon: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के गुरुवार को केरल पहुंचने की संभावना जताई जा

Bhopal: CM डॉ. यादव ने माना PM Modi का आभार, कहा- डबल इंजन की सरकार में विकास की रफ्तार भी दोगुनी है

Bhopal:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय कैबिनेट के आर्थिक मामलों की समिति

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिजली गिरने से 3

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. NEET पेपर लीक से