पन्ना: दरोगा की जन्मदिन पार्टी, शराब के नशे में पुलिस कर्मियों ने लगाए ठुमके

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Panna: Inspector's birthday party, police personnel danced under the influence of alcohol.

पन्ना जिले के धरमपुर थाना परिसर में थानेदार साहब की जन्मदिन पार्टी किसी होटल या बार से कम नहीं रही। पुलिस कर्मियों ने वर्दी की मर्यादा को ताक पर रखते हुए शराब के नशे में धुत होकर जमकर ठुमके लगाए। “पी-ले पी-ले ओ मोरे राजा” और “पी-ले पी-ले ओ मोरे जानू” जैसे गानों पर पुलिसकर्मियों का झूमकर नाचने का वीडियो वायरल होते ही जिले में हड़कंप मच गया।

वायरल वीडियो ने खोली पुलिस की पोल

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों में पुलिस की इस हरकत को लेकर आक्रोश फैल गया। आम जनता की सुरक्षा करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारी ही जब खुद कानून की धज्जियां उड़ाने लगें, तो न्याय की उम्मीद किससे की जाए? यही सवाल अब जनता और विपक्षी दलों द्वारा उठाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने की कार्रवाई, एसडीओपी को सौंपी जांच

मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक पन्ना साईं कृष्ण थोटा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही एसडीओपी अजयगढ़ को पूरे मामले की जांच सौंप दी गई है।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार “शराबबंदी” की बातें कर रही है, तो दूसरी तरफ उन्हीं की पुलिस शराब के नशे में धुत होकर सार्वजनिक रूप से इस तरह के अशोभनीय कृत्य कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर कानून के रखवाले ही इस तरह से आचरण करेंगे, तो आम जनता को न्याय कौन देगा?

थाने में जन्मदिन पार्टी पर उठे सवाल

हाल ही में धरमपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह के जन्मदिन की पार्टी थाने में मनाई गई थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने न केवल शराब का सेवन किया, बल्कि थाने को ही डांस फ्लोर बना दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे की साख पर भी सवाल उठ रहे हैं।

अब देखना यह होगा कि जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर और क्या सख्त कार्रवाई होती है, या मामला सिर्फ दिखावटी कार्रवाई तक सीमित रह जाता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026 का पंचांग, सोम प्रदोष और अनंग

Horoscope: 30 मार्च 2026

Horoscope: 30 मार्च 2026 राशिफल: कई राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल