,

भिलाई के तालपुरी में पुलिस ने मारा छापा, 35 संदिग्ध हिरासत में, कार्रवाई जारी

Police raid in Talpuri, Bhilai, 35 suspects in custody, action continues

भिलाई के तालपुरी में एक बार फिर पुलिस ने छापे मार कार्रवाई की है। 150 पुलिस कर्मियों की टीम ने रविवार सुबह तड़के 3:30 बजे तालपुरी के पारिजात कॉलोनी को घेरकर छापेमारी की है। इस दौरान पुलिस को कई संदिग्ध गतिविधियां भी मिली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पारिजात कॉलोनी में छापेमारी के दौरान कई घर से हुक्का, गांजा फिल्टर और एक युवक से चाकू बरामद किया गया है। वहीं संदिग्ध गतिविधि के चलते 35 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। भिलाई नगर TI प्रशांत ने बताया कि संदिग्धों से कोतवाली में पूछताछ की जा रही है।

बिना वेरिफिकेशन कराए देते हैं किराए पर मकान –
SP जितेन्द्र शुक्ला ने कार्यवाही का निर्देश दिए। ASP ग्रामीण अभिषेक झा के नेतृत्व में 24 TI, 7 राजपत्रित अधिकारी, सहित डेढ़ सौ जवानों की टीम बनाई गई थी। जिसके बाद रविवार तड़के सुबह छापेमार कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि पारिजात कॉलोनी में बड़ी संख्या में लोग बिना वेरिफिकेशन करवाए किराएदार रख लेते हैं। जो कई तरह के अपराधों में लिप्त रहते हैं। इसके चलते यह छापेमार कार्रवाई की गई है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी भिलाई के तालपुरी के पारिजात कॉलोनी में पुलिस छापेमार करवाई कर चुकी है। उस दौरान कई बाहरी लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की थी।

मुकेश अंबानी ने जियो पेमेंट्स बैंक में एसबीआई की हिस्सेदारी 104 करोड़ में खरीदी

ग्रहों की चाल से जानें आज का भविष्य: 18 मार्च 2025 का राशिफल

सिद्ध बाबा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की नाव पलटी, Jyotiraditya Scindia ने जताया संवेदना!

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…