रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव
PDA Manifesto : लखनऊ, उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात… 2027 की जंग से पहले अखिलेश यादव ने पीडीए का दांव चला… संविधान दिवस के मौके पर समाजवादी पार्टी ने ‘सत्ताइस का संकल्प, पीडीए का प्रणपत्र—जन-मन का मैनिफेस्टो’ जारी कर चुनावी एजेंडे की दिशा तय करने की कोशिश की… रोजगार, आरक्षण, शिक्षा, महिला कल्याण और सामाजिक न्याय के वादों के साथ अखिलेश ने पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को साधने की रणनीति बनाई…
PDA Manifesto : सपा की चुनावी पिच तैयार, वादे धारदार
अखिलेश यादव ने पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक के एजेंडे को नया रूप देने की कोशिश की… पीडीए प्रण पत्र के जरिए सपा सामाजिक न्याय, हिस्सेदारी, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी के मुद्दों को चुनावी केंद्र में लाना चाहती है… अखिलेश के बड़े वादों की बात करें तो इसमें 25 लाख सरकारी नौकरियां, 2–3 करोड़ रोजगार के अवसर, बेरोजगार ग्रेजुएट्स को 5,000 रूपये महीना, 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव सरकारी ठेकों में, 26 हजार बंद स्कूल खोलने का वादा, 12वीं पास को लैपटॉप, महिलाओं को ₹40 हजार सालाना सहायता शामिल हैं।
PDA Manifesto : सामाजिक न्याय Vs सत्ता की राजनीति
साथ ही अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि हम सत्ता में आएंगे तो किसी भी कीमत पर कोई भी गुंडागर्दी, माफियागिरी, जमीन पर कब्जे, अवैध वसूली, महिलाओं के प्रति अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे”। खास बात ये है कि इन्ही मुद्दों पर भाजपा….समाजवादी सरकार को हमेशा घेरती है…लेकिन बीजेपी ने सपा के इस दांव पर निशाना साधते हुए सवाल उठाए… बीजेपी ने प्रणपत्र को वादों का पुलिंदा बताकर सवालों की बौछार कर दी… अब सवाल, अखिलेश का पीडीए फॉर्मूला कितना असरदार होगा…
क्या सामाजिक समीकरण सत्ता का गणित बदलेंगे… या बीजेपी का पलटवार सपा के दांव पर भारी पड़ेगा ? पीडीए के प्रणपत्र से अखिलेश ने यूपी चुनाव की पिच तैयार कर दी… बीजेपी ने वादों पर सवालों की बौछार शुरू कर दी… अब मुकाबला सिर्फ जातीय समीकरण का नहीं, भरोसे, रोजगार, विकास और वादों की विश्वसनीयता का भी है… प्रणपत्र से सत्ता तक का रास्ता कितना आसान होगा, फैसला जनता करेगी….
PDA Manifesto : अखिलेश के बड़े वादे
• 5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरी
• 2–3 करोड़ रोजगार के अवसर
• बेरोजगार ग्रेजुएट्स को ₹5,000 महीना
• 50% आरक्षण का प्रस्ताव सरकारी ठेकों में
• 26 हजार बंद स्कूल खोलने का वादा
• 12वीं पास को लैपटॉप
• महिलाओं को ₹40 हजार सालाना सहायता
• बुजुर्ग महिलाओं को 40 हजार रुपए साल
• समाजवादी कैंटीन में 5 रुपए में थाली
• किसानों का कर्ज माफ
• शिक्षामित्रों को टीचर्स के बराबर 1.5 लाख वेतन
PDA Manifesto : सपा का घोषणा पत्र,’27 का संकल्प’ जारी
• युवाओं को 5 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता
• वृद्ध महिलाओं को सालाना 40 हजार
• शिक्षामित्रों को टीचर्स के बराबर 1.5 लाख वेतन
• पुरानी पेंशन बहाल करने का वादा
• फिर से खोले जाएंगे बंद पड़े स्कूल
• आशा-आंगनबाडी,आउटसोर्स कर्मचारियों का बढ़ेगा वेतन
• पेपर लीक पर अधिकारियों से मंत्रियों तक होगी जिम्मेदारी
• MSME सेक्टर से 2032 तक 1 करोड़ नौकरी देने का लक्ष्य
• 5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा
• 8.5 लाख युवा बनाए जाएंगे किसान सहायक
• अग्निवीरों को पुलिस और दूसरे सरकारी विभागों में नौकरी
• शहरी रोजगार गारंटी अधिनियम होगा लागू
• 50 करोड़ तक के ठेकों में दलित पिछड़ों को 50% आरक्षण
ये भी जानिए : Lucknow: सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल


