,

Outsource Employees : कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा बाहर

https://swadeshlive.com/outsource-employees-cm-mohan-yadav/

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव

Outsource Employees : Bhopal, मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। कर्मचारियों का सम्मान और उनके परिवार की आर्थिक सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ये कहना है मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का। उन्होंने सीएम हाउस में विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर करने के संबंध में फैलाई जा रही बात भ्रामक है, राज्य सरकार कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

Outsource Employees : डॉ. मोहन सरकार की प्रतिबद्धता, आउटसोर्स कर्मचारियों को प्राथमिकता

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आउट सोर्स कर्मचारी को बाहर नहीं किया जाएगा। आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति के संबंध में वर्तमान में जारी व्यवस्था कायम रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नीतियां बनाती है, योजनाएं तैयार करती है, लेकिन उन्हें लागू कर अंतिम पंक्ति के जरूरतमंद को लाभ हमारे कर्मचारी ही दिलवाते हैं। कर्मचारियों के प्रति संवेदनाएं रखनी चाहिए। कई काम ऐसे होते हैं, जिन्हें करने में आत्मीय सुख होता है, जिसका प्रकटीकरण नहीं किया जा सकता है। कर्मचारियों के कल्याण के लिए निर्णय भी इसी प्रकार के कार्य हैं। राज्य सरकार ने शासकीय सेवकों के लिए दो बच्चे की सीमा की नीति को समाप्त करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

Outsource Employees : कर्मचारी संगठनों ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन

इसी प्रकार सहायक ग्रेड-3 के समकक्ष पदोन्नति में कुछ शर्तों के साथ सीपीसीटी की अर्हता से छूट दी गई है। प्रदेश में रिक्त पदों पर भर्तियों का क्रम जारी रहेगा। प्रदेश के सभी विभागों में एक लाख से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है। इससे परिणामस्वरूप कई विभागों में युवा ऊर्जावान कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि हुई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी सरकार की ताकत और पहचान कर्मचारियों की बुलंदी से होती है। कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान होगी, तभी प्रदेश प्रगति के रास्ते पर बढ़ेगा।

Outsource Employees : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कर्मचारी संगठनों ने किया अभिनंदन

• आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी
• कर्मचारी कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री
• विभागों में पदोन्नति से युवा, ऊर्जावान कर्मचारियों की संख्या में हुई वृद्धि
• कर्मचारी संगठनों ने शासकीय सेवकों के लिए दो संतान के नियम को खत्म करने पर माना आभार

• प्रदेश में रिक्त पदों पर भर्तियों का क्रम जारी रहेगा
• सभी विभागों में एक लाख से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला
• कई विभागों में युवा ऊर्जावान कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि हुई

• शासकीय सेवकों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बेहतर संवेदनशील
• कर्मचारियों की बुलंदी से सरकार की ताकत और पहचान- डॉ. मोहन यादव

ये भी जानो: Cricket Ka SuperStar : वैभव का विस्फोट, भारतीय क्रिकेट के भविष्य की नई उम्मीद; पाकिस्तानी दिग्गज भी हुए मुरीद

Outsource Employees : कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा बाहर

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Outsource Employees : Bhopal, मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के कल्याण…

Constitution Day 2026 : संविधान दिवस पर आमने-सामने बीजेपी-कांग्रेस

Constitution Day 2026 : बीजेपी मनाएगी संविधान गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी प्रदेशव्यापी…

Outsource Employees : कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा बाहर

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Outsource Employees : Bhopal, मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के कल्याण…

Ayodhya News : आस्था का आवेग, 15 दिन में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

Ayodhya News : कार्तिक माह में रामनगरी ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों का…

Vaibhav Suryavanshi : क्रिकेट का ‘वैभव’ अवतार, इंटरनेशनल क्रिकेट का सशक्त दावेदार, कब मिलेगी एंट्री ?

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Vaibhav Suryavanshi : नई दिल्ली, UAE के खिलाफ वैभव…

Dev Deepawali : योगी सरकार ने देव दीपावली पर परंपरा और तकनीक का संगम दिखाया

Dev Deepawali : ड्रोन शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी…

Vaibhav Sooryavanshi ने 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, युवराज सिंह से की बातचीत ने बदली बल्लेबाजी की दिशा

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 24 नवंबर…

PM Modi और जर्मन चांसलर मर्ज के बीच फोन पर बातचीत, रक्षा और तकनीक समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के…

CG: हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कूदा छात्र; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. सट्टे में नुकसान से आर्थिक तंगी में था कारोबारी, पत्नी…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 नवंबर 2026 का दिन बुधवार है। ज्योतिषीय गणना…

CM Yogi : योगी सरकार की योजना से 2 मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन

CM Yogi : योगी सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कानपुर…

CM Hemant Soren देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा लुगू बुरू, घांटा बाड़ी धोरोमगाढ़ : मुख्यमंत्री

CM Hemant Soren लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय संताल…