,

CM Yogi : योगी सरकार में नगर निगमों की प्रकाश व्यवस्था को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए किया गया मंथन, जांची गई सोलर सिटी परियोजनाओं की प्रगति

cm yogi nagar nigam light up

CM Yogi : नगर निगमों ने 18 वाट की सोलर स्ट्रीट लाइट को 30 वाट की लाइट से बदलने का दिया सुझाव

CM Yogi : लखनऊ, 25 नवंबर। योगी सरकार ने प्रदेश के 16 नगर निगमों को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए ₹40 करोड़ तथा मॉडल सोलर सिटी अयोध्या के लिए ₹15.75 करोड़ का बजट निर्धारित किया है। इस संबंध में बुधवार को सोलर सिटी परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें सोलर स्ट्रीट लाइट, सोलर हाईमास्ट लाइट, रूफटॉप सोलर पावर प्लांट सहित विभिन्न सौर ऊर्जा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान नगर निगमों की ओर से सुझाव आया कि 18 वाट की सोलर स्ट्रीट लाइट को 30 वाट में अपग्रेड किया जाय।
CM Yogi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदेश में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा शहरी क्षेत्रों को सौर ऊर्जा आधारित शहरों के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

CM Yogi : बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के प्रस्तावित कार्यों को गति देने तथा स्वीकृत परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगमों द्वारा 18 वाट की सोलर स्ट्रीट लाइट को 30 वाट में अपग्रेड करने तथा मोबाइल बैटरी आधारित ऊर्जा भंडारण सुविधा विकसित करने के सुझाव भी दिए गए। अधिकारियों के अनुसार, बैटरी स्टोरेज की सुविधा से डीजल जनरेटर पर निर्भरता एवं ईंधन व्यय कम करने में मदद मिलेगी। प्रमुख सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों को यूपीनेडा एवं नगर निगमों के बीच समन्वय स्थापित कर परियोजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सोलर सिटी योजना का उद्देश्य नगर निगमों में उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा नीति 2022 अनुसार प्रदेश में नवीन ऊर्जा एवं ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देकर पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करना है। इसके अंतर्गत शहरों की अनुमानित पारंपरिक ऊर्जा मांग में न्यूनतम 10 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य है। इसके लिए सरकारी भवनों, सार्वजनिक परिसरों, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य शहरी सुविधाओं का सौरीकरण किया जाएगा।

बैठक में निदेशक यूपीनेडा रविंद्र सिंह एवं सचिव यूपीनेडा पंकज सिंह सहित विभिन्न नगर निगमों एवं मॉडल सोलर सिटी अयोध्या के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

ये भी जानो : Cricket Ka SuperStar : वैभव का विस्फोट, भारतीय क्रिकेट के भविष्य की नई उम्मीद; पाकिस्तानी दिग्गज भी हुए मुरीद

Ayodhya News : आस्था का आवेग, 15 दिन में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

Ayodhya News : कार्तिक माह में रामनगरी ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों का…

Vaibhav Suryavanshi : क्रिकेट का ‘वैभव’ अवतार, इंटरनेशनल क्रिकेट का सशक्त दावेदार, कब मिलेगी एंट्री ?

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Vaibhav Suryavanshi : नई दिल्ली, UAE के खिलाफ वैभव…

Dev Deepawali : योगी सरकार ने देव दीपावली पर परंपरा और तकनीक का संगम दिखाया

Dev Deepawali : ड्रोन शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी…

Vaibhav Sooryavanshi ने 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, युवराज सिंह से की बातचीत ने बदली बल्लेबाजी की दिशा

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 24 नवंबर…

PM Modi और जर्मन चांसलर मर्ज के बीच फोन पर बातचीत, रक्षा और तकनीक समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के…

CG: हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कूदा छात्र; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. सट्टे में नुकसान से आर्थिक तंगी में था कारोबारी, पत्नी…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 नवंबर 2026 का दिन बुधवार है। ज्योतिषीय गणना…

CM Yogi : योगी सरकार की योजना से 2 मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन

CM Yogi : योगी सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कानपुर…

CM Hemant Soren देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा लुगू बुरू, घांटा बाड़ी धोरोमगाढ़ : मुख्यमंत्री

CM Hemant Soren लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय संताल…

Haldwani News : उद्योगपति से 7 करोड़ की कथित वसूली का आरोप, महिला समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दीपक अधिकारी, हल्द्वानी Haldwani News : उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक…