Pakistan First Astronaut : शेनझोउ-24 मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च, मुहम्मद जीशान अली चीन के तियांगोंग स्पेस स्टेशन पहुंचने वाले पहले विदेशी अंतरिक्ष यात्री बने; अंतरिक्ष में करेंगे वैज्ञानिक प्रयोग
by: vijay yadav
Pakistan First Astronaut : नई दिल्ली। पाकिस्तान के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए 25 नवंबर का दिन ऐतिहासिक बन गया। पाकिस्तान के पहले अंतरिक्ष यात्री मुहम्मद जीशान अली ने चीन के शेनझोउ-24 मिशन के जरिए अंतरिक्ष की उड़ान भरी। तीन सदस्यीय दल को लेकर रवाना हुआ स्पेसक्राफ्ट चीन के तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा। इस मिशन के साथ जीशान अली चीन के स्पेस स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले विदेशी अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं।
चीन के जिउक्वान लॉन्च सेंटर से शेनझोउ-24 अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। मिशन में पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री के साथ चीन के दो अंतरिक्ष यात्री भी शामिल हैं।

Pakistan First Astronaut : कौन हैं पाकिस्तान के पहले अंतरिक्ष यात्री जीशान अली?
मुहम्मद जीशान अली पाकिस्तान के पूर्व वायुसेना पायलट हैं। करीब 40 वर्षीय जीशान अली को चीन के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना गया था। उन्होंने चीन में कई महीने तक विशेष प्रशिक्षण लिया, जिसमें अंतरिक्ष स्टेशन संचालन, वैज्ञानिक प्रयोग, तकनीकी प्रक्रियाओं और चीनी भाषा का प्रशिक्षण शामिल था।
इस मिशन में वह पेलोड विशेषज्ञ की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी यात्रा पाकिस्तान और चीन के बीच अंतरिक्ष अनुसंधान सहयोग को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।
Pakistan First Astronaut : चीन के स्पेस स्टेशन पर करेंगे वैज्ञानिक प्रयोग
जीशान अली तियांगोंग स्पेस स्टेशन पर करीब एक सप्ताह तक रहेंगे। इस दौरान वह चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ नियमित गतिविधियों और वैज्ञानिक अनुसंधान में हिस्सा लेंगे।
मिशन के तहत जैव प्रौद्योगिकी और पदार्थ विज्ञान से जुड़े संयुक्त प्रयोग किए जाएंगे। इसके अलावा प्रकाश संश्लेषण करने वाले सायनोबैक्टीरिया पर भी अंतरिक्ष में प्रयोग किया जाना है। इन अनुसंधानों से अंतरिक्ष में जैविक प्रक्रियाओं और वैज्ञानिक तकनीकों को समझने में मदद मिलने की उम्मीद है।
Pakistan First Astronaut : चीन-पाकिस्तान अंतरिक्ष सहयोग को मिली नई ऊंचाई
शेनझोउ-24 मिशन दोनों देशों के अंतरिक्ष सहयोग का महत्वपूर्ण पड़ाव है। पाकिस्तान के अंतरिक्ष संस्थान SUPARCO और चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम के बीच सहयोग के तहत पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षण देने और मिशन में शामिल करने की योजना बनाई गई थी।
जीशान अली की अंतरिक्ष यात्रा से पाकिस्तान को मानव अंतरिक्ष उड़ान के क्षेत्र में अनुभव हासिल होगा। वहीं चीन भी अपने तियांगोंग स्पेस स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सहयोग के लिए विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह मिशन पाकिस्तान के लिए अंतरिक्ष विज्ञान में नई शुरुआत के साथ-साथ चीन-पाकिस्तान की तकनीकी साझेदारी का भी महत्वपूर्ण उदाहरण है।
ये भी जानिए : Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में फिर गिरावट, MCX पर गोल्ड 915 और सिल्वर 1518 रुपये तक टूटी


